अपडेटेड 31 January 2026 at 20:40 IST

Grah Gochar 2026: फरवरी महीने में तीन ग्रहों को होने जा रहा है गोचर, ये 3 राशियां होंगी मालामाल

Grah Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल जैसे प्रमुख ग्रहों का गोचर शनि की राशि कुंभ में होगा। अब ऐसे में किन राशियों के लिए ग्रह गोचर शुभ माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Grah Gochar 2026
Grah Gochar 2026 | Image: Freepik

Grah Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 का फरवरी महीना ग्रहों की हलचल के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। इस महीने एक-दो नहीं, बल्कि 3 बड़े ग्रहों सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिससे कई शुभ राजयोगों का निर्माण होगा। विशेष रूप से कुंभ राशि में इन ग्रहों के मिलन से 'चतुर्ग्रही योग' बनेगा। आइए जानते हैं उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिनकी किस्मत इस गोचर से चमकने वाली है।

ग्रह गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। इन ग्रहों का गोचर आपकी राशि के 'आय भाव' में होने जा रहा है। आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है। पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और आपके निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा।

ग्रह गोचर से कन्या राशि वालों को होगा लाभ

कन्या राशि वालों के लिए यह समय रुके हुए कार्यों को गति देने वाला साबित होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। शत्रुओं पर आपकी जीत निश्चित है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो बेहतर पैकेज के साथ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए सरकारी काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Purnima Grih Pravesh Niyam: पूर्णिमा के दिन करने जा रहे हैं गृह प्रवेश, इन नियमों का जरूर करें पालन 

Advertisement

ग्रह गोचर से कुंभ राशि वालों को होगा लाभ  

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है।  समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप मानसिक रूप से काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 31 January 2026 at 20:20 IST