Govardhan puja के वक्त जलाएं यह चीज, घर से दूर हो जाएगी दरिद्रता
Govardhan puja upay in hindi: गोवर्धन की पूजा के दौरान कौन सा उपाय करें, जानते हैं इस लेख के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Govardhan puja upay in hindi: गोवर्धन पूजा पर गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज और श्री कृष्ण को बनाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। लेकिन यदि इस पूजा के दौरान एक उपाय किया जाए तो इससे मान्यता है कि दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दोनों दूर हो सकती हैं।
आज का हमारा लेख इसी उपाय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गोवर्धन की पूजा के दौरान कौन सा उपाय करें। पढ़ते हैं आगे…
करें ये उपाय
- गोवर्धन की पूजा के दौरान आप अपने पास एक बड़ा गाय का कंडा रखें। अब उसे जलाएं और जब वह पूरी तरीके से जल जाए और उसमें से जब धुआ निकलने लगे तो आप एक चम्मच गाय का घी और कुछ चावल के दाने उसके ऊपर डाल दें। अब पूरे घर में इस धुए को दिखाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से न केवल कलह क्लेश दूर हो सकते हैं बल्कि मां लक्ष्मी भी घर में निवास करती हैं।
- यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है। गाय का कंडा घर से दरिद्रता को भी दूर करता है। इससे जुड़ी एक मान्यता यह भी है कि यदि नियमित रूप से इस धुएं को अपने घर में दिखाया जाए तो भगवान का वास आपके घर में होने लगता है। हालांकि यदि सिर्फ गाय का कंडा भी जलाया जाए तब भी व्यक्ति को कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।
- यदि गाय के कंडे में कपूर और घी को डालकर पूरे घर में दिखाया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और घर की तिजोरी भी भरने लगती है। कहते हैं इस उपाय को करने से कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।
मान्यता है यदि गाय के कंडे में पीली सरसों को डालकर पूरे घर में दिखाया जाए तो इससे घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। साथ ही बीमारी दूर रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।