Chhath Puja Calendar: कब से शुरू हो रहा है छठ त्योहार? तिथि की पूरी जानकारी यहां
Chhath Puja Calendar 2024: छठ का त्यौहार कब शुरू हो रहा है, इसकी शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है, पढ़ते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chhath Puja Calendar 2024: दिवाली के तुरंत बाद छठ का त्यौहार आता है। यह त्यौहार न केवल बिहार में फेमस है बल्कि झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्य में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि यह एक महापर्व कहलाता है, जिसमें छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा श्रद्धा मन से की जाती है। ऐसे में इसकी सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में लोगों को पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि छठ का त्यौहार कब शुरू हो रहा है और इसकी सही तिथि व शुभ मुहूर्त क्या है। पढ़ते हैं आगे…
कब है छठ पूजा?
- बता दें कि छठ का त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तारीख से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। ऐसे में इसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है। वहीं दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। तीसरे दिन डूबते सूरज को अर्घ्य नदी में खड़े होकर दिया जाता है और चौथे दिन उगते सूरज को अर्घ्य देते हैं।
- ऐसे में बता दें कि डूबता हुआ सूरज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को महत्व रखता है, इस दिन महिला अर्घ्य देती हैं। इसके बाद सप्तमी तिथि को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।
- बता दें कि यह व्रत 36 घंटे निर्जला रखा जाता है। बता दें कि इस साल नहाय खाय के लिए चतुर्थी तिथि 5 नवंबर को शुरू हो रही है वहीं खरना 6 नवंबर को पड़ रहा है। ऐसे में छठी मैया की पूजा 7 नवंबर और सप्तमी 8 नवंबर को मनाई जाएगी।
- बता दें कि रात 12:41 पर षष्ठी तिथि शुरू हो रही है और 8 नवंबर को रात 8:34 पर समाप्त हो रही है। यही कारण है कि यह 7 नवंबर को मनाया जा रहा है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।