अपडेटेड 1 November 2024 at 15:03 IST

Govardhan Puja 2024: अन्नकूट के साथ श्रीकृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग, गोवर्धन पूजा पर बरसेगी कृपा

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन की पूजा के दौरान किन चीजों का भोग लगाना ज्यादा शुभ है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Govardhan Puja
Govardhan Puja | Image: istock

Govardhan Puja 2024: बता दें कि इस साल गोवर्धन का त्योहार 2 नवंबर दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। यदि आप भी अपने घर में गोवर्धन रखने वाले हैं तो ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि गोवर्धन को किस चीज का भोग अति प्रिय है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप गोवर्धन की पूजा (Govardhan Puja) में किस चीज का भोग लगा सकते हैं, जिससे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। पढ़ते हैं आगे…

गोवर्धन पूजा में भोग (Govardhan Puja bhog ideas)

  1. गोवर्धन की पूजा में अन्नकूट का भोग लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अन्नकूट में सारी सब्जियों का मिश्रण होता है। ऐसे में इसके भोग से श्री कृष्णा बेहद ही खुश होते हैं और घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। 
  2. गोवर्धन की पूजा के दौरान आप कढ़ी चावल का भी भोग लगा सकते हैं। कढ़ी चावल का भोग लगाने से श्री कृष्णा बेहद प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि कढ़ी चावल के भोग से सुख, संपदा और समृद्धि घर में आती है। 
  3. आप गोवर्धन की पूजा में पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। पंचामृत दूध, दही, घी, शहद, केसर से बनता है। ऐसे में इसे लगाने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त हो सकती है। 
  4. आप चाहें तो गोवर्धन की पूजा में मक्खन और मिश्री का भोग भी लगा सकते हैं। श्री कृष्ण को माखन मिश्री अति प्रिय हैं। ऐसे में गोवर्धन की पूजा के दौरान यदि माखन मिश्री का भोग लगाया जाए तो इससे घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। 
  5. आप चाहें तो गोवर्धन की पूजा के दौरान आप दूध, दही और शक्कर का भी भोग लगा सकते हैं। यह भी भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है। इनका भोग लगाने से घर में मिठास बनी रहती है परिवार वालों में एकता आती है।

ये भी पढ़ें - Diwali Katha 2024: दिवाली पूजा में पढ़ें ये कथा, खुश होंगे लक्ष्मी-गणेश

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 November 2024 at 15:03 IST