अपडेटेड 2 November 2024 at 12:08 IST

Govardhan 2024: अन्नकूट की सब्जी में भूलकर भी ना मिलाएं ये सब्जियां

Govardhan 2024: गोवर्धन त्योहार पर अन्नकूट की सब्जी में कौन सी सब्जियों को नहीं मिलाना चाहिए, जानते हैं इस लेख के बारे में...

How to store vegetables and fruits in summer
अन्नकूट की सब्जी | Image: Unsplash

Govardhan 2024: गोवर्धन का त्योहार बेहद पवित्र और खास माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने सबसे छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया था और भगवान इंद्र के प्रकोप से लोगों को बचाया था। यही कारण है कि लोग अपने घरों में भगवान श्री कृष्णा और गोवर्धन की प्रतिमा गोबर के माध्यम से बनाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। वहीं इस दिन गोवर्धन का भोग कई चीजों से लगाया जाता है जैसे - कढ़ी चावल, माखन मिश्री, अन्नकूट आदि। 

यदि आप अपने घर में अन्नकूट बना रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि किन चीजों को अन्नकूट की सब्जी में नहीं मिलना चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अन्नकूट की सब्जी में कौन सी सब्जियां ना मिलाएं। पढ़ते हैं आगे… 

अन्नकूट की सब्जी में क्या न मिलाएं?

  • अन्नकूट की सब्जी में कभी भी प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बता दें कि प्याज का भोग भगवान कभी स्वीकार नहीं करते हैं। वहीं इस भोजन को तामसी भोजन कहा जाता है। 
  • वहीं अन्नकूट की सब्जी में लहसुन का उपयोग भी नहीं किया जाता है। लहसुन भी तामसी भोजन कहलाती है। ऐसे में इसे भी अन्नकूट की सब्जी में नहीं मिलाना चाहिए। 
  • बता दें कि अन्नकूट की सब्जी में मुख्य तौर पर आलू, टमाटर, बैंगन, मूली, अदरक, हरा धनिया, गोभी, पत्ता गोभी, लौकी, तोरई, शिमला मिर्च आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा गाजर, मटर, कमल ककड़ी, सीताफल, हरी मिर्च, पालक, सोया, मेथी आदि सब्जियों को भी डाला जा सकता है। हालांकि ये सब्जियां ऑप्शनल हैं।

ये भी पढ़ें - Govardhan Maharaj Aarti & Mantra: श्री गोवर्धन महाराज आरती और मंत्र

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 November 2024 at 12:07 IST