अपडेटेड 28 January 2026 at 08:23 IST
Aaj Ka Rashifal: सिंगल लोगों को मिल सकती है शुभ खबर, नौकरी में तरक्की के योग और... कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन?
कुछ राशि के लोगों को लव लाइफ में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, तो वहीं कुछ नौकरी पेशा लोगों के तरक्की के योग हैं। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां कुछ राशि के लोगों को लव लाइफ में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, तो वहीं कुछ नौकरी पेशा लोगों के तरक्की के योग हैं। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से काफी अलग बीत सकता है। सभी चीजें तेजी में होंगी, खुद को पहले से तैयार रखें। लव लाइफ में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आएगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सके हैं।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारिक लाभ की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रह सकता है। नजदीकी संबंधियों और दोस्तों से मेल-मिलाप संभव है। किसी की सलाह पर फैसले लेने से बचें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। प्यार पाने और जताने के तरीकों में बदलाव महसूस होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। निवेश में लाभ के संकेत हैं। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मकता लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आज का दिन भाग्य वृद्धि और प्रगति का संकेत दे रहा है। व्यवसाय में लाभ और नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतनी होगी।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज आपको मानिसक शांति का अनुभव होगा। किसी मनचाहे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। दूसरों को देखकर किसी भी चीज की नकल करने से बचें। आज आपको एक रियलिटी चेक मिलने की उम्मीद है।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज कुंवारे लड़के-लड़कियों के लिए समय अनुकूल है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मकान से संबंधित समस्या का समाधान हो सकता है। अधिकारी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी की अंटेशन का अत्यधिक खोजी न रहें।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज के आपके दिनभर के रूटीन में बदलाव होने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। तय खर्च के अलावा किसी अचानक खर्च के आ जाने से दिन खर्चीला हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतेगा। नए अवसर के योग बन रहे हैं। मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। सरकरी नौकरी पेशा लोगों के लिए तरक्की के योग हैं। रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होने की संभावना है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। योजना के अनुरूप कार्य नहीं होने से मन उदास रह सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। दूसरे के मामले में पड़ने से बचें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज के दिन की आरंभ नहीं ऊर्जा के साथ होगा। कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। जिद्दी रवैये से बने काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तों में कुटता आ सकती है, जल्द बातचीत से सु्लझा लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज आप व्यपार विस्तार के कामकाज में जुटे रह सकते हैं। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 28 January 2026 at 08:23 IST