अपडेटेड 18 February 2026 at 13:18 IST
Gochar March 2026: मार्च में 4 बड़े ग्रहों का होने वाला है गोचर, इन 4 राशियों की भरेगी जेब, बिजनेस वालों को होगा खास लाभ
Gochar March 2026: मार्च 2026 का महीना ज्योतिष दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस माह 4 बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है, जिसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ग्रहों के इस महा-परिवर्तन से ब्रह्मांड में एक विशेष ऊर्जा का संचार होगा, जो विशेष रूप से आर्थिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से बड़े बदलाव लेकर आएगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Gochar March 2026: ज्योतिष शास्त्र की मार्च का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने चार प्रमुख ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था, करियर और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ेगा। जब भी बड़े ग्रह जैसे शुक्र, प्लूटो, मंगल और सूर्य
राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
अब ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह गोचर भाग्यशाली माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
ग्रहों के गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि वालों के लिए मार्च का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। मंगल और बुध की अनुकूल स्थिति आपके साहस को बढ़ाएगी। यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।
पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है।
ग्रहों के गोचर से मिथुन राशि वालों को होगा लाभ
ग्रहों के गोचर से मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उनकी आय में भारी वृद्धि देखी जाएगी। आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।
Advertisement
ग्रहों के गोचर से सिंह राशि वालों को होगा लाभ
सिंह राशि वालों के लिए गुरु की कृपा बरसेगी। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।
ये भी पढ़ें - Soaked Rice Health Benefits: भिगोकर चावल को पकाने से शरीर को होते हैं कई फायदे, जानें चावल पकाने का सही तरीका
Advertisement
ग्रहों के गोचर से धनु राशि वालों को होगा लाभ
ग्रहों के गोचर से धनु राशि के जातकों को सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को लाभ हो सकता है। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 13:18 IST