अपडेटेड 18 February 2026 at 12:46 IST
Soaked Rice Health Benefits: भिगोकर चावल को पकाने से शरीर को होते हैं कई फायदे, जानें चावल पकाने का सही तरीका
Soaked Rice Health Benefits:चावल को मुख्य आहार माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पकाने से पहले भिगोना कितना जरूरी है? आइए इस लेख में विस्तार से चावल को पकाने के सही तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Soaked Rice Health Benefits: भारतीय थाली बिना चावल के अधूरी मानी जाती है। चाहे दाल-चावल हो या बिरयानी, चावल हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा है। अक्सर हम समय बचाने के चक्कर में चावल को बिना भिगोए सीधे कुकर में चढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल को पकाने से पहले लगभग 20-30 मिनट भिगोना आपकी सेहत के लिए कितना लाभकारी हो सकता है? इसे लेकर आयुर्वेद भी सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण और चावल पकाने का सही तरीका क्या है?
भिगोकर चावल को पकाने से पाचन होता है बेहतर
चावल को भिगोने से उसमें मौजूद स्टार्च टूटने लगता है, जिससे यह पेट के लिए हल्का हो जाता है। जो लोग चावल खाने के बाद भारीपन या ब्लोटिंग महसूस करते हैं, उनके लिए भिगोए हुए चावल एक वरदान हैं। इसे आपको फायदे हो सकते हैं।
भिगोकर चावल को पकाने से फाइटिक एसिड होता है कम
अनाज 'फाइटिक एसिड'पाया जाता है, जिसे 'एंटी-न्यूट्रिएंट' कहा जाता है। यह शरीर में कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स को सोखने से रोकता है। चावल भिगोने से फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे आपके शरीर को चावल के सभी मिनरल्स मिल पाते हैं।
भिगोकर चावल को पकाने से हार्ट हेल्थ रहता है सही
मिट्टी में मौजूद आर्सेनिकअक्सर चावल द्वारा सोख लिया जाता है। चावल को कुछ घंटों के लिए भिगोने से आर्सेनिक की मात्रा काफी हद तक कम हो सकती है, जो हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।
Advertisement
नरम और स्वाद के लिए भिगोकर चावल को पकाना है जरूरी
सेहत के साथ-साथ यह स्वाद के लिए भी जरूरी है। भीगा हुआ चावल पकने के बाद अधिक खिला-खिला और नरम बनता है। इससे चावल के दाने आपस में चिपकते नहीं हैं।
ये भी पढ़ें - Lunar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है शुभ
Advertisement
चावल को पकाने का सही तरीका क्या है?
- सबसे पहले चावल को 2-3 बार साफ पानी से तब तक धोएं जब तक कि सफेद पाउडर जैसा पानी निकलना बंद न हो जाए।
- सफेद चावल को कम से कम 20-30 मिनट और ब्राउन राइस को कम से कम 2 घंटे के लिए भिगोएं।
- अगर आप कुकर में पका रहे हैं, तो 1 कप चावल के लिए 2 कप पानी काफी है।
- चावल को खुले बर्तन में ज्यादा पानी के साथ पकाएं। जब चावल पक जाए, तो उसका पानी निकाल दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 12:46 IST