अपडेटेड 18 February 2026 at 12:11 IST

Lunar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है शुभ

Lunar Eclipse 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों घटनाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में 3 मार्च मंगलवार के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Lunar Eclipse 2026
Lunar Eclipse 2026 | Image: Freepik

Lunar Eclipse 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। खगोलीय दृष्टि से यह एक अद्भुत घटना होगी, लेकिन ज्योतिषीय नजरिए से यह ग्रहण विशेष है क्योंकि यह शनि की राशि कुंभ में लगने वाला है।
जब चंद्रमा शनि की राशि में राहु या केतु के प्रभाव में आता है, तो इसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हालांकि, यह ग्रहण कुछ विशेष राशियों के लिए 'वरदान' साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ माना जा रहा है?

चंद्रग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ समाचार लेकर आएगा। शनि की राशि में ग्रहण होने से आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

चंद्रग्रहण तुला राशि वालों के लिए रहेगा शुभ 

तुला राशि वालों के लिए यह समय मानसिक शांति और प्रगति का रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

चंद्रग्रहण धनु राशि वालों के लिए रहेगा शुभ 

धनु राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण भाग्य उदय करने वाला साबित हो सकता है। आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Sweet Water Lake: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?

चंद्रग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए रहेगा शुभ 

चंद्रगहण कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम फलदायी माना जा रहा है। यह ग्रहण कुंभ राशि में ही लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि में इसका अधिक प्रभाव पड़ता है। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

Advertisement

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या करने से बचें? 

  • ग्रहण के समय 'ऊं नमः शिवाय' या 'ऊं चंद्राय नमः' का जप करें।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद सफेद वस्तुओं जैसे चावल, चीनी या दूध का दान करना अत्यंत फलदायी होता है।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर निकलने और नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 12:11 IST