अपडेटेड 11 July 2025 at 22:09 IST

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं इमोशनल, नहीं तोड़ती हैं किसी का दिल

अपना मूलांक जानने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जन्म तिथि का मालूम होना बेहद जरूरी होता है।

girls of this mulank are emotional and will never break your heart as partner moolank
girls of this mulank are emotional and will never break your heart as partner moolank | Image: freepik

जीवन में उतार-चढ़ाव आते-जाते रहते हैं। ऐसे में मूलांक हमें हमारे जीवन में आने वाली घटनाओं का अंदाजा पहले ही देने में मदद करते हैं। ऐसे में जीवन साथी ढूंढना हो तो उसके लिए भी हम पहले अपने लिए सही मूलांक का पार्टनर ही चाहते हैं।  
वहीं क्या आप जानते हैं कि कुछ मूलांक ऐसे भी होते हैं, जो बेहद इमोशनल माने जाते हैं।  खासकर इस मूलांक कोई लडकियां किसी की पार्टनर बनती हैं तो ये काफी ज्यादा भावुक होती हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वो मूलांक और जानेंगे इनकी खासियत-

मूलांक 2 

2, 11, 20, 29 को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इनका शासक ग्रह चंद्रमा होता है।  स्वभाव की बात करें तो ये बेहद भावुक, कोमल हृदय और दूसरों का दुख खुद पर ले लेने वाली होती हैं। ऐसी लड़कियां अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देती हैं और चाहती हैं कि किसी को उनकी वजह से तकलीफ़ न हो। दिल तोड़ना तो इनके स्वभाव में ही नहीं होता है।

मूलांक 6 

6, 15, 24 को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के जातकों के शासक शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। प्रेम से भरी, संतुलित और बहुत केयरिंग होती हैं। ये लड़कियां सच्चे प्यार में विश्वास रखती हैं और अपने पार्टनर की खुशी को अपनी प्राथमिकता बनाती हैं। ये आसानी से किसी को दुख नहीं पहुँचातीं, और दिल तोड़ने की जगह रिश्ते बचाने में विश्वास रखती हैं।

मूलांक 9 

9, 18, 27 को जन्मे जातक 9 मूलांक के होते हैं। यह जातक मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। यह लड़कियां बाहर से मजबूत और अंदर से बहुत भावुक होती हैं।  इनकी इमोशनल इंटेलिजेंस काफी गहरी होती है। ये लड़किययां न सिर्फ अपने दिल का बल्कि दूसरों का भी ख्याल रखती हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Shani Vakri 2025: शनि की उल्टी चाल बनी इन राशियों के लिए वरदान!
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 July 2025 at 22:09 IST