अपडेटेड 11 July 2025 at 17:08 IST

Shani Vakri 2025: शनि की उल्टी चाल बनी इन राशियों के लिए वरदान!

Lord Shiva: राशियों में बदलाव होने से आपका आने वाला समय कई तरह से बदल सकता है। ऐसे में शनि के वक्री करने से भी लाभ होंगे।

shani vakri in sawan positive impact on zodiac sign will be lucky
shani vakri in sawan positive impact on zodiac sign will be lucky | Image: freepik ai

11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है।  यह महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना में अर्पित किया जाता है। मान्यता है की सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने से वह अपनी कृपा आप पर बनाये रखते हैं।  ऐसे में सावन इस बार ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास है।  ऐसा इसलिए क्योंकि न्याय के देवता शनि अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। वह 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर वक्री होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर शनि मार्गी अवस्था में आएंगे। शनि न्याय, संघर्ष और कर्म के कारक ग्रह है। वहीं इनके वक्री से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव होगा। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-

वृषभ राशि

शनि के गोचर से वृषभ राशि वालों को धन की प्राप्ति हो सकती है।  यह समय छात्रों के लिए भी सकारात्मक साबित होगा। नौकरी पेशा लोगों को सराहना मिल सकती है।  निजी जीवन में संबंध अच्छे होंगे। शादीशुदा जातकों के लिए कोई नयी चीज की शुरुआत हो सकती है।  मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस के काम से की गई यात्रा सफल हो सकती है।  

कर्क राशि

Uploaded image

कर्क राशि वालों के लंबे समय अटके काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप घर, फ्लैट या वाहन खरीदने की सोच रहे थे, तो यह समय आपके लिए उचित हो सकता है।  पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान निकल सकता है। यह समय आपकी मेहनत का फल आप तक जरूर आएगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करेगा। प्रमोशन भी आपको मिल सकता है।  कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इसमें निर्णय आपके सहयोग में आएगा। पॉजिटिव रहने से रिश्ते भी मजबूत होंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों को किसी भी तरह के तनाव से छुटकारा मिल सकता है।  आपकी मेहनत रंग जरूर लाएगी और आपके लक्ष्य तक जरूर पहुंचाएगी। करियर को लेकर बनाई गई योजना सफल हो सकती है।  पुराने किसी टेंशन से छुटकारा मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन व नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।  वहीं वेतन में भी वृद्धि हो सकती है।

Advertisement

इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।

यह भी पढ़ें: Sawan: सावन का महीना आज से शुरू, इस खास मौके पर अपनों के भेजें ये संदेश

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 July 2025 at 17:08 IST