अपडेटेड 27 August 2025 at 21:38 IST
Garud Puran: इंसान को मरते वक्त अंतिम सांस लेने से पहले क्या-क्या दिखता है?
Garud Puran: सनातन धर्म में ग्रंथ और पुराण का विशेष महत्व है। इसे बेहद पवित्र माना जाता है। इन्हीं में से एक गरुण पुराण भी है। इस पुराण में मृत्यु के बाद जीवन के बारे में वर्णन किया गया है। अब ऐसे में सवाल है कि किसी भी व्यक्ति के अंतिम सास लेने से पहले क्या-क्या चीजें दिखाई देती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Garud Puran: सनातन धर्म में कुल 18 महापुराण हैं। जिनमें से एक गरुड़ पुराण भी है। गरुड़ पुराण में कुल 19 हजार श्लोक और 2 भाग बताए गए हैं। गरुड़ पुराण सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए महापुराण का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि गरुड़ पुराण का पाठ करने से मृतक के आत्मा को मोक्ष मिलती है और उनके परिवार के सदस्यों को पितृ दोष नहीं लगता है। आपको बता दें, मृत्यु जीवन की सच्चाई है। लेकिन इसके बारे में सोचा जाए तो मन में अपने आप ही डर और कई तरह के सवाल उठने लग जाते हैं। वहीं गरुड़ पुराण में मृत्यु के समय व्यक्ति को क्या-क्या दिखाई देता ही। इसके बारे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मृत्यु के समय जीवन की झलकियां याद आना
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति अपने जीवन की अंतिम सांसे गिन रहा होता है तो उस समय उसे अपने जीवन में हर क्षण याद आने लगते हैं। जैसे कि बचपन की यादें हो, अच्छे और बुरे कर्म याद आना और अपने सभी रिश्ते याद आने लगते हैं। जैसे मानों जीवन के आखिरी क्षण में पूरी फिल्म रिवाइंड हो रही हो।
मृत्यु के समय अच्छे और भयानक दृश्य देखना
गरुण पुराण के मुताबिक, ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों ने अपने जीवन में अच्छे कर्म किए होते हैं, उन्हें मृत्यु के समय स्वर्गलोक से देव लेने के लिए आते हैं। जैसे मानों अब जीवन सफल हुआ।
जिन लोगों ने बुरे कर्म किए होते हैं, उन्हें भयानक यमदूत लेने आते हैं। उन्हें पीड़ा महसूस होने लगता है। मरने वाला व्यक्ति इन दूतों को देख सकता है,लेकिन उसके आसपास के लोग उन्हें नहीं देख पाते हैं।
मृत्यु के समय पूर्वजों से मिलना
गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु नजदीक होती है तो उन्हें मृत्यु से पहले गुजर चुके रिश्तेदारों के दर्शन होते हैं। वे आत्मा को साथ ले चलने का संकेत देते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Pitru Paksha 2025 Date: पितृ पक्ष कब से होगा शुरू? यहां विस्तार से देखें श्राद्ध की सभी तिथियां
मृत्यु के समय अपनी परछाई न दिखना
गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु पास होती है तो उसे अशुभ संकेत मिलने लगते हैं। जैसे कि तेल और शीशे में अपनी परछाई न दिखना। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के सपने व्यक्ति को मृत्यु की तरफ ले जाता है।
Advertisement
मृत्यु के समय अचानक पौधों में काली चीटियां लगना
जब किसी भी व्यक्ति के घर किसी की मृत्यु होने वाली होती है तो उसके घर में लगे पौधों में काली चीटियां लगने लग जाती है और पौधों को खराब कर देती है। इसे बेहद अशुभ संकेत माना जाता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 27 August 2025 at 21:38 IST