Ganesh Chaturthi 2025 Bhog Recipe: गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को मोदक के अलावा इन चीजों का लगाएं भोग, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
Ganesh Chaturthi 2025 Bhog: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन भक्त गणपति बप्पा के लिए कई तरह के पकवान बनाते हैं और भोग लगाते हैं। आइए इस लेख में हम आपको मोदक के अलावा भी ऐसे भोग हैं, जिसे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। भोग बनाने की विधि के बारे में भी जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ganesh Chaturthi 2025 Bhog Recipe: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखी जाती है। इस दिन बप्पा को घर लाकर विधिवत रूप से भक्त पूजा-पाठ करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, यह उत्सव दस दिवसीय चलता है। साथ ही यह उत्सव सुख-सौभाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है।
अब ऐसे में इस दिन बप्पा की पूजा करने के साथ-साथ भोग लगाने की भी मान्यता है। वैसे तो गणेश चतुर्थी के दिन मोदक का भोग मुख्य माना जाता है, लेकिन मोदक के अलावा भी कुछ ऐसे भोग हैं, जिसे लगाना बेहद शुभ माना गया है।
आइए इस लेख में विस्तार से भोग और उसे बनाने के तरीके के बारे में भी बताएंगे।
भगवान गणेश को लगाएं बेसन के लड्डू का भोग
सामग्री-
बेसन
घी
पिसी चीनी
इलायची पाउडर
काजू-बादाम
Advertisement
विधि-
कड़ाही में घी गरम करके उसमें बेसन को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
ठंडा होने पर पिसी चीनी, इलायची और मेवे मिलाएं।
मिश्रण से गोल-गोल लड्डू बना लें।
बेसन के लड्डू का भोग का महत्व
Advertisement
गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को बेसन के लड्डू का भोग लगाने से करियर में सफलता मिलती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
भगवान गणेश को लगाएं साबूदाने की खीर
सामग्री-
साबूदाना
दूध
चीनी
केसर
इलायची
मेवा
विधि-
साबूदाना को 2 घंटे पानी में भिगो दें।
दूध को उबालकर उसमें साबूदाना डालें और पकाएं जब तक वह पारदर्शी न हो जाए।
चीनी, इलायची और केसर डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट और पकाएं।
ऊपर से मेवा डालें और ठंडा या गरम परोसें।
साबूदाने की खीर भोग का महत्व
गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को साबूदाने की खीर का भोग लगाने से घर में सुख-शांति आती है और मानसिक शांति भी बनी रहती है।
ये भी पढ़ें - Hartalika Teej Vrat Katha 2025: हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं जरूर पढ़ें व्रत कथा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान
भगवान गणेश को लगाएं पूरण पोली का भोग
सामग्री-
चना दाल
गुड़
गेहूं का आटा
इलायची पाउडर
घी
विधि-
चना दाल को उबालें और पानी निकालकर गुड़ के साथ पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
इसमें इलायची डालें और ठंडा करें।
आटे की लोई बनाकर उसमें यह मिश्रण भरें और बेलें।
तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें।
पूरण पोली का भोग लगाने का महत्व
गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को पूरण पोली का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है और मनचाहा वरदान मिलता है।