अपडेटेड 23 August 2025 at 19:10 IST

Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा को लाना चाहते हैं घर तो गणपति की ऐसी मूर्ति खरीदें, जानें सही रंग और वास्तु नियम

Ganesh Chaturthi 2025: अब जल्द ही गणेश उत्सव का आरंभ होने वाला है। अगर आप बाजार से बप्पा की मूर्ति ला रहे हैं तो किस रंग का लाएं और किन नियमों का पालन करें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Lord Ganesha
Lord Ganesha | Image: Unsplash

Ganesh Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में सभी तीज-त्योहारों का विशेष महत्व है। वहीं अब जल्द गणेश चतुर्थी की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। वहीं यह त्योहार 10 दिवसीय चलता है और इसकी समाप्ति अनंत चौदस के दिन होती है। इस दिन लोग बप्पा को विसर्जित करते हैं। अब ऐसे में अगर आप बप्पा की मूर्ति बाजार से लाने जा रहे हैं तो आपको कैसी मूर्ति लेनी चाहिए और किन नियमों का पालन करना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित त्रिपाठी जी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान गणेश की कैसी मूर्ति खरीदें?

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की बायीं सूंड वाली बप्पा की मूर्ति घर लाएं। यह सबसे शुभ मानी जाती है।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान गणेश बैठे हुए मुद्रा में हो। जिसमें उनकी सवारी मूषक भी होना चाहिए।
  • आप मिट्टी की मूर्ति ही खरीदें। प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्ति खरीदने से बचें।
  • शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की प्रतिमा हमेशा छोटी ही लाएं। ज्यादा बड़ी मूर्ति घर लेकर न आएं।
  • आप ध्यान मु्द्रा या फिर वाद्ययंत्र बजाते हुए गणपति की मूर्ति भी घर ला सकते हैं।
  • भगवान गणेश की ऐसी मुर्ति खरीदें, जिसमें वह मुस्कुरा रहे हों।

ये भी पढ़ें - Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पूजा में जरूर करें ये चीजें शामिल, जानें विधि और नियम

भगवान गणेश की किस रंग की मूर्ति घर लाएं?

आप भगवान गणेश की मूर्ति खरीद रहे हैं तो आप लाल, पीले, सिंदूरी, हरे या फिर सुनहरे रंग के ही मूर्ति लाएं। आप काले और नीले रंग की बप्पा की मूर्ति लाने से बचें।

घर की किस दिशा में भगवान गणेश को करें स्थापित?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति को हमेशा घर की उत्तर दिशा या पूर्व दिशा। इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित कर सकते हैं। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि बप्पा का मुख घर की इसी दिशा की ओर होना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 23 August 2025 at 19:10 IST