अपडेटेड 30 August 2024 at 13:03 IST

Ganesh Chaturthi 2024: अभी से कर लें गणेश उत्सव की तैयारी, बप्पा की पूजा में शामिल करें ये चीजें

Ganesh Chaturthi 2024 Puja Samagri: अगर आप चाहते हैं कि गणपति बप्पा की विशेष कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे तो उनकी पूजा में ये चीजें जरूर शामिल करें।

Follow : Google News Icon  
 Ganesh Chathurthi 2024
गणेश चतुर्थी 2024 | Image: Unsplash

Ganesh Chaturthi 2024 Puja: सनातन धर्म में भगवान गणेश को बेहद खास स्थान प्राप्त है। कहते हैं किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से पूर्व अगर गणेशजी का नाम लिया जाए तो उस कार्य को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। वहीं, गणेश भक्त सालभर गणेश चतुर्थी महोत्सव का इंतजार करते हैं। जो कि हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी उत्सव 7 सितंबर के दिन मनाया जाएगा। ये उत्सव देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त घर और मंदिर-पंडालों में गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं गणेश भक्त गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें गणेश पूजन में विशेष महत्व रखती है?

बिना इन चीजों के गणेश पूजन अधूरा माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना सही प्रकार से करना चाहते हैं तो आपको उनकी पूजा में ये चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।

गणेश पूजा में शामिल करें ये चीजें (Ganesh Puja ki Samagri)

मोदक

Advertisement

मोदक भगवान गणेश का प्रिय मिष्ठान है। इसके बिना गणपति पूजन अधूरा है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बप्पा प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकमाना को पूरा करें तो आपको उन्हें मोदक का भोग जरूर लगाना चाहिए।

लाल फूल

Advertisement

गणपति बप्पा को लाल और पीले रंग के फूल अतिप्रिय हैं। गणपति पूजा के दौरान बप्पा को लाल या पीले रंग के फूल जरूर चढ़ाएं। अगर आप बप्पा को लाल गुड़हल का फूल अर्पित करते हैं तो वह अति प्रसन्न हो जाएंगे।

दूर्वा

भगवान गणेश को दूर्वा यानि दूब बेहद प्रिय है। गणपति पूजन करते समय आपको पूजन सामग्री में दूर्वा जरूर शामिल करनी चाहिए। गणेश भगवान को आप कम से कम 5, 7, 11 या 21  दूर्वा अर्पित करें।

सिंदूर

गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश को लाल सिंदूर का टीका लगाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

फल

गणपति पूजन में फलों की अहम विशेषता है। आप उन्हें कई तरह के फल अर्पित कर सकते हैं। अगर इन फलों में बप्पा के प्रिय फल की बात की जाए तो उन्हें केला बेहद पसंद है। आप गणपति पूजन में केले समेत अन्य फल बप्पा को अर्पित कर सकते हैं।

नारियल

गणपति पूजा में कलश व नारियल का होने बेहद जरूरी है। ये पूजा घर में तब तक रहता है जब तक गणपति विसर्जन न हो जाए। बप्पा की पूजा में इनका विशेष महत्व है इसलिए इन्हें शामिल करना बिल्कुल न भूलें।

सुपारी

पूजा के दौरान सुपारी, पान के पत्ते का होना भी बेहद जरूरी है। ये सामग्री गणेश जी की पूजा में महत्वपूर्ण मानी जाती है। इनके होने से ही पूजा सफल मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर स्थापना के लिए ऐसी होनी चाहिए बप्पा की मूर्ति, कर लें नोट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 30 August 2024 at 13:03 IST