अपडेटेड 29 August 2024 at 17:41 IST

Ganesh Chaturthi 2024: मोदक के साथ बप्पा को लगाएं उनकी इन प्रिय चीजों का भोग, खुश हो जाएंगे मोरया

Ganesh Chaturthi 2024: इस गणेश चतुर्थी के मौके पर आप गणपति बप्पा को मोदक के अलावा उनकी इन प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
 Ganesh Chaturthi 2024
गणेश चतुर्थी 2024 | Image: Freepik

Ganesh Chaturthi Bhog: इस साल सितंबर की सात तारीख से गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत होने वाली है। देशभर में गणेशोत्सव का ये त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र और गुजरात में इस त्योहार की एक अलग ही छटा देखने को मिलती है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त घर और मंदिर-पंडालों में गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ये उत्सव लगातार दस दिनों तक चलने के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा के मूर्ति विसर्जन के साथ खत्म होता है।


दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में गणेश भक्त बप्पा की विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा को उनका प्रिय भोग लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप उन्हें मोदक के साथ-साथ इन चीजों का भी भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग (Ganesh Chaturthi 2024 Bhog)

मोदक

भगवान गणेश का सबसे प्रिय मिष्ठान मोदक है। गणेश पूजा में अगर आप गणपति बप्पा को मोदक अर्पित करते हैं तो वह फौरन प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Advertisement

श्री खंड

भगवान गणेश को श्री खंड का भोग लगान सौभाग्यशाली माना जाता है। ये मिष्ठान गणेश जी को काफी प्रिय है।

Advertisement

मोती चूर के लड्डू

गणेश चतुर्थी पर मोदक के अलावा आप गणेशजी को मोती चूर के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं। मोती चूर के लड्डू भी भगवान गणेश को अतिप्रिय है। गणेशजी को ये लड्डू जरूर अर्पित करें।

बेसन के लड्डू

गणपति बप्पा को बेसन के लड्डू से भी खास लगाव है। गणेश पूजन में अगर आप भगवान को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाते हैं तो वह आपके सारे दुखों का नाश कर देंगे।

मखाने की खीर

आप बप्पा को घर में बनी मखाने की खीर का भी भोग लगा सकते हैं। गणेश जी को मखाने की खीर का भोग लगाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर इस तरह करें गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना, अपनाएं ये विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 29 August 2024 at 14:09 IST