अपडेटेड 29 September 2024 at 08:06 IST

धृतराष्ट्र से विवाह के वक्त विधवा थीं गांधारी, जानें किससे हुआ था पहला विवाह

Who was the second husband of Gandhari? क्या गांधारी विधवा थीं? गांधारी का पहला पति कौन था? गांधारी की कितनी शादियां हुई थीं? जानें...

Who was the second husband of Gandhari?
Who was the second husband of Gandhari? | Image: social media

Gandhari First husband name: कौरवों और पांडवों का इतिहास बेहद पुराना और रहस्यमयी है। वहीं महाभारत से जुड़े कई ऐसे किरदार हैं, जिनकी कहानियां आपको आश्चर्यचकित कर सकती हैं। उन्हीं में से एक रहस्यमयी किरदार थीं गांधारी, जो कि कौरवों की मां थीं और धृतराष्ट्र की पत्नी थीं। चूंकि धृतराष्ट्र जन्म से ही अंधे थे। ऐसे में गांधारी ने भी अपनी आंखों पर पट्टी बांध खुद को नेत्रहीन कर लिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धृतराष्ट्र से विवाह से पहले गांधारी का एक और विवाह हुआ था? शादी के वक्त गांधारी विधवा थीं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि गांधारी का विवाह किससे हुआ था।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गांधारी का विवाह किसके साथ हुआ था और गांधारी का पहला पति कौन था? (who was the first husband of gandhari)। पढ़ते हैं आगे… 

गांधारी की कितनी शादियां हुई थीं? (Why did Gandhari marry a goat?)

जब गांधारी का जन्म हुआ था तो उस वक्त ज्योतिष ने गांधारी को देखकर कहा कि उनके पहले विवाह पर संकट है। ऐसे में आपको बेहद सोच समझकर इनका विवाह करवाना होगा। तब गांधारी के पिता सुबल ने गांधारी का विवाह एक बकरे के साथ करवा दिया और बाद में उसे बकरे की बली दे दी गई। 

हालांकि जब गांधारी का विवाह धृतराष्ट्र के साथ तय हुआ तो उस वक्त गांधारी विधवा थीं। लेकिन यह बात गांधारी के पिता ने धृतराष्ट और भीष्म पितामह को नहीं बताई थी। ऐसे में जब बाद में इस बात का पता चला तो उन्हें लगा कि गांधारी के पिता ने उनके साथ धोखा किया है। ऐसे में उन्होंने पूरे परिवार को कारावास में डाल दिया। कारावास में पिता सुबल के साथ-साथ शकुनि भी थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें - हनुमान जी और शनिदेव की क्यों हुई लड़ाई? आज भी इनके जख्मों पर चढ़ाते हैं सरसों का तेल

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 September 2024 at 08:06 IST