Shukrawar Ke Upay: माता लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा, सुख-समृद्धि भी आएगी घर, शुक्रवार को करें ये खास उपाय, बदल सकती है किस्मत
Friday Astro Remedies: इन आसान उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन, वैभव, सुख और तरक्की आती है। वहीं ज्योतिष में शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से भी माना जाता है, जो प्रेम, सौंदर्य, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों का कारक है।
अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है या आर्थिक परेशानियां चल रही हैं, तो शुक्रवार के दिन कुछ आसान उपाय करके आप मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं। ये उपाय न केवल धन वृद्धि में सहायक होते हैं, बल्कि मन को शांति और जीवन में सकारात्मकता भी लाते हैं। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार के कुछ आसान और प्रभावी उपाय।
शुक्रवार को करें इस मंत्र का जाप
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी से संबंधित इस मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। सुबह स्नान के बाद शांत मन से इस मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें।
मंत्र:
‘ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम्।
सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्॥’
स्वास्थ्य के लिए शंख अर्पित करें
अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख अर्पित करें। मान्यता है कि इससे रोग दूर होते हैं और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही मां को घी और मखाने का भोग लगाने से घर में शांति और सुख बना रहता है।
Advertisement
नीम के पेड़ में जल चढ़ाएं
शुक्रवार के दिन नीम के पेड़ में जल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। नीम को मां दुर्गा का स्वरूप माना गया है। ऐसा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें
इस दिन घर में मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। लक्ष्मी मंत्र या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
Advertisement
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं एक सिक्का
शुक्रवार को पूजा के समय मां लक्ष्मी के सामने एक रुपये का सिक्का रखें। पूजा और आरती के बाद मां से भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें। अगले दिन उस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें। माना जाता है कि इससे सौभाग्य बढ़ता है।
कमल का फूल अर्पित करें
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है। शुक्रवार के दिन सफेद या गुलाबी कमल का फूल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
चींटियों को चीनी खिलाएं
शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाना शुभ माना जाता है। इससे रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।
सफेद वस्तुओं का दान करें
शुक्रवार को दूध, दही, चीनी, आटा या अन्य सफेद चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।