sb.scorecardresearch

पब्लिश्ड 12:33 IST, January 29th 2025

Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब? जानिए तारीख और समय से लेकर सबकुछ

Surya Grahan 2025 Time: नए साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है? आइए जानते हैं इसका समय और यह ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा।

Reported by: Kajal .
Follow: Google News Icon
  • share
NASA
सूर्य ग्रहण 2025 | Image: NASA

Surya Grahan 2025 Time: हिंदू धर्म में किसी भी तरह के ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। इसे लेकर कहा जाता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है, जिसका असर राशियों पर पड़ता है। वहीं, इस साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 29 मार्च को लगने जा रहा है।

सनातन धर्म में किसी भी ग्रहण के समय शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की सख्त मनाही होती है। इसलिए लोग किसी भी ग्रहण के शुरू होने से लेकर उसके खत्म होने के समय तक का पूरा ब्योरा रखते हैं। ऐसे में चूंकि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है इसलिए आपको ग्रहण की शुरुआत से लेकर इसके समापन तक का समय नोट कर लेना चाहिए। साथ ही जानते हैं कि ग्रहण के दौरान आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण समय (First Surya Grahan 2025 Date and Time)

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। सूर्य ग्रहण का प्रारंभ 29 मार्च को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर होगा और इसका समापन शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होग। खास बात यह है कि यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसकी वजह से हर तरफ अंधकार हो जाएगा।

भारत में दिखेगा या नहीं? (Solar Eclipse In India)

साल 2025 का सूर्य ग्रहण भारत (India) में नजर नहीं आएगा। यानी कि इसका असर भारत पर नहीं पड़ेगा जिस कारण ग्रहण का सूतक काल (Sutak Kaal) भी यहां मान्य नहीं होगा। इसलिए आप चाहे तो इस दिन पूजा-पाठ आदि जैसे शुभ कार्य कर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को ये ग्रहण भारत में देखना है वह इंटरनेट की मदद से इस ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं।

भारत से बाहर यहां देगा दिखाई  (Solar Eclipse Will be visible outside of India)

जैसा कि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। हालांकि 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण आर्कटिक महासागर, अटलांटिक महासागर, एशिया, यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम (Do not do these things during solar eclipse)

खाना पकाना

सूर्य ग्रहण के समय खाना पकाना वर्जित माना जाता है, क्योंकि इसे अशुद्धि का समय माना जाता है, इसलिए खाना पकाने से बचना चाहिए।

भोजन करना

ग्रहण के दौरान खाना खाना भी वर्जित होता है। इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जाती है।

सोना

सूर्य ग्रहण के दौरान सोना या लंबी नींद लेना मना है। इसे ऊर्जा का अपव्यय माना जाता है।

धार्मिक कार्यों को न करें

पूजा-पाठ, हवन, मंत्र जाप, यज्ञ आदि धार्मिक कार्यों को ग्रहण के दौरान न करना चाहिए, क्योंकि इसे अशुद्ध समय माना जाता है।

नहाना व पानी के इस्तेमाल से बचें

सूर्य ग्रहण के दौरान सीधे पानी में नहाना मना है। लेकिन ग्रहण के बाद स्नान कर सकते हैं ताकि शरीर से अशुद्धि दूर हो।

सार्वजनिक स्थान पर जाना

सूर्य ग्रहण के समय बाहर जाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ और नकारात्मक प्रभाव से जुड़ा माना जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें? (What to do during a solar eclipse?)

ध्यान और साधना

सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान, साधना या मंत्र जाप करना लाभकारी माना जाता है। यह मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

ग्रहण के बाद स्नान

ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करना जरूरी माना जाता है, ताकि शरीर और वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सके।

सकारात्मक विचार

ग्रहण के दौरान मन में सकारात्मक विचार रखने चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत भावना को मन में न आने दें।

शांति बनाए रखना

मानसिक शांति बनाए रखना चाहिए। यह समय ध्यान और आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त होता है।

ग्रहण के बाद पूजा और प्रार्थना

ग्रहण समाप्त होने के बाद पूजा और प्रार्थना करना शुभ माना जाता है। इससे शांति और समृद्धि आती है।

अच्छे काम करें

इस समय अच्छे कार्य करने चाहिए, जैसे कि दान देना, दूसरों की मदद करना, या अच्छे विचारों को बढ़ावा देना।

स्वस्थ आहार

ग्रहण के बाद हल्का और पौष्टिक आहार लेना अच्छा होता है। ताकि शरीर को सही पोषण मिले और ऊर्जा का संतुलन बना रहे।

ये भी पढ़ें: Health Care: 30 के बाद महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये सुपर सीड्स, सेहत को होगा खूब फायदा!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

अपडेटेड 12:35 IST, January 29th 2025