अपडेटेड 14 March 2025 at 08:11 IST
Chandra Grahan 2025: होली पर चंद्र ग्रहण का साया! जानिए समय और कहां-कहां देगा दिखाई, भारत पर पड़ेगा कितना असर?
Chandra Grahan 2025: आज होली के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। आइए जानते हैं इसका समय और सूतक काल के बारे में।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

First Lunar Eclipse of 2025: देश में शुक्रवार यानी 14 मार्च 2025 को होली (Holi) मनाई जा रही है। लेकिन रंगों के इस त्योहार के बीच एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होने वाली है। आज यानी शुक्रवार को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है। भारत में किसी भी ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से बेहद खास महत्व होता है।
दरअसल, किसी भी तरह का ग्रहण लगने से समय भारत में शुभ कार्यों व पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। ऐसे में चलि जानते हैं कि चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) कब से कब तक लगने वाला है और ये ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं।
चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan Ka Time)
माना जा रहा है कि इस पूर्ण चंद्र ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 39 मिनट 3 सेकंड पर होगी और यह ग्रहण 2 बजकर 18 मिनट 2 सेकंड पर समाप्त होगा। वहीं अगर यह ग्रहण भारत में नजर आता है तो इसका सूतक काल भी यहां मान्य होगा।
चंद्र ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई (Where will the lunar eclipse be visible)
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिस कारण इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। यानी कि इस ग्रहण का होली के त्योहार पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा और आप बिना किसी धार्मिक प्रतिबंध के होली का आनंद ले सकते हैं। हालांकि ये ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 March 2025 at 08:11 IST