अपडेटेड 14 March 2025 at 07:26 IST
Holi 2025: होली आज, रंग खेलने से पहले बालों और स्किन पर लगाएं ये चीजें; तभी आसानी से निकलेगा रंग
Holi Skin Care: होली खेलने से पहले आपको अपने चेहरे और बालों पर कुछ चीजें जरूर अप्लाई करनी चाहिए, ताकि वह डैमेज न हो।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Skin and Hair Care Tips For Holi 2025: इस साल 13 मार्च को होलिका दहन के बाद आज यानी शुक्रवार, 14 मार्च को रंगों की होली (Holi) खेली जा रही है। इस दिन को कई तरह के रंगों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। जिस कारण आपके बाल (Hair) और स्किन (Skin) डैमेज हो सकते हैं।
ऐसे में होली खेलने से पहले आपको अपने चेहरे, हाथ पैरों और बालों पर यहां दी गई कुछ चीजें जरूर अप्लाई करनी चाहिए। इससे आपकी स्किन और बालों पर एक प्रोटेक्शन लेयर बन जाएगी और होली खेलने के बाद बालों और स्किन पर चढ़ा होली का रंग आसानी से निकल जाएगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें (Apply these things on your face before playing Holi)
स्किन पर लगाएं ये चीजें
नारियल का तेल
रंगों को त्वचा में सोखने से रोकने के लिए चेहरे और शरीर पर नारियल तेल लगाएं। यह रंगों को स्किन से चिपकने नहीं देता है।
Advertisement
पेट्रोलियम जैली
हाथ-पैर, चेहरा, होंठ, आंखों के आसपास और नाक के हिस्से में वेसलीन (पेट्रोलियम जैली) लगाएं। यह त्वचा को रंगों से बचाने में मदद करता है।
Advertisement
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। इसे त्वचा पर लगाकर रंगों से होने वाली जलन और एलर्जी को कम किया जा सकता है।
सनस्क्रीन
सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह रंग खेलने के दौरान त्वचा को प्रोटेक्ट करेगी।
मॉइस्चराइजर
नॉर्मल दिनों के मुकाबले होली के दिन आपको ज्यादा मात्रा में मॉइस्चराइजर को अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करना है। इससे आपकी स्किन पर एक लेयर बन जाएगी, जिस कारण होली का रंग आपकी स्किन को डैमेज नहीं कर पाएगा।
ऑलिव ऑयल
नारियल तेल के विकल्प के रूप में, ऑलिव ऑयल भी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और रंगों से बचाता है। इसे चेहरे और शरीर पर लगाएं।
बालों में लगाएं ये चीजें
नारियल तेल
बालों में नारियल तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को रंगों से बचाता है और बालों को भी पोषण देता है।
हेयर मास्क
बालों को सुरक्षित रखने के लिए होली से पहले एक अच्छा हेयर मास्क लगाएं। आप ओलिव ऑयल, हनी, और अंडे से बना मास्क उपयोग कर सकते हैं।
हेयर स्प्रे
आप एक अच्छा हेयर स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बालों को रंगों से बचाने में मदद करता है और उन्हें अच्छे से सेट रखता है।
सिलिकोन बेस्ड हेयर सीरम
सिलिकोन बेस्ड हेयर सीरम बालों को शाइन देने के साथ-साथ रंगों को घुसने से भी रोकता है। यह बालों को नमी और सुरक्षा प्रदान करता है।
कैप या बैंड
होली खेलने से पहले आप बालों को ढकने के लिए एक कैप या बैंड पहन सकते हैं, जिससे रंगों का बालों में समाना कम होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 March 2025 at 07:26 IST