अपडेटेड 28 January 2026 at 17:42 IST
February Monthly Horoscope 2026: फरवरी महीने में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की और धन वर्षा के संकेत
February Monthly Horoscope 2026: फरवरी 2026 का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस महीने कुछ प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है, जो सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव डालेगा। हालांकि, 5 भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

February Monthly Horoscope 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 में फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव हो रहे हैं, विशेषकर कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का महामिलन होने जा रहा है।
ग्रहों के इस अनूठे संयोग से लक्ष्मी नारायण राजयोग, बुधादित्य राजयोग और शुक्रादित्य राजयोग जैसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए ये योग शुभ मानबा जा रहा है। आइए जानते हैं।
फरवरी का महीना मेष राशि वालों के लिए शुभ
मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपकी आय के भाव में बन रहे राजयोगों के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो इस महीने उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। निवेश के लिए भी यह समय उत्तम है।
फरवरी का महीना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ
मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गोचर भाग्य में वृद्धि करने वाला साबित होगा। जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह महीना बेहद शुभ है। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Advertisement
फरवरी का महीना सिंह राशि वालों के लिए शुभ
सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा। राजनीति या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं।
Advertisement
फरवरी का महीना तुला राशि वालों के लिए शुभ
तुला राशि वालों के लिए फरवरी का महीना खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आर्थिक दबाव कम होगा और आप भविष्य के लिए बचत करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी से सभी खुश होंगे।
फरवरी का महीना धनु राशि वालों के लिए शुभ
धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना साहस और प्रगति का संचार करेगा। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकती है। भविष्यॉ में आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 28 January 2026 at 17:42 IST