अपडेटेड 13 February 2026 at 08:06 IST
13 February Rashifal: व्यापार और नौकरी में तरक्की के संकेत, प्रेम विवाह को मिल सकती है मंजूरी; पढ़ें राशिफल
13 February Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। जहां कुछ को व्यापार और नौकरी में तरक्की मिल सकती है, वहीं प्रेमी युगल के लिए भी खुशखबरी है।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

13 February Rashifal: आज यानी 13 फरवरी का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यापार और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। वहीं, कुछ अन्य राशि के लोगों को प्रेम विवाह की मंजूरी मिल सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है?
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ सकती है। कुछ नया करने की कोशिश रंग ला सकती है। आर्थिक समस्या खत्म होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम विवाह को घरवालों से मंजूरी मिल सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बीतेगा। किसी कानूनी मामले में परेशानी आ सकती है, ऐसे में सावधानी बरतें। मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी। अपने काम को साहस और धैर्य के साथ निपटाने की कोशिश करें। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने के आसार हैं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से सरप्राइज मिलने की संभावना है। किसी नए काम के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। आज किया गया निवेश हानि पहुंचा सकता है।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं का निवारण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें और ध्यानपूर्वक काम करें। अपनी निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। नए लोगों के साथ मित्रता बढ़ सकती है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। नए लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलने के आसार हैं।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहन वाला है। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। कोई लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। राजनीति की ओर बढ़ने वाले लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन खर्चीला होने से थोड़ा चितिंत हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन करियर के मामले में अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन में प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। लंबे समय से कोशिश कर रहे लोगों की नई नौकरी लग सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, समय रहते सुलझा लें। प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए शुभ रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। उधार लेने या देने से बचें। किसी को बिना मांगे सलाह न दें। घर में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। कठिन परिश्रम का परिणाम मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया बीतने वाला है। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहने का अनुमान है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आर्थिक मायनों में अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें। परिवार में चल रही समस्याओं का अंत होने का समय है। कोई रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। प्रेम संबंध में सुधार आएगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन लव लाइफ के लिए शानदार रहने वाला है। रिश्ते में एक-दूसरे को अधिक जानने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से नई शुरुआत कर सकते हैं। किसी दूसरे के मामले में दखल देने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और लापरवाही न बरतें।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कानून संबंधी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऐसा होने से लंबे समय से मन में चल रही उथल-पुथल के बाद सुकून का एहसास होगा। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सिंगल लोगों की किसी अनजान से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 08:06 IST