अपडेटेड 2 February 2026 at 15:59 IST

Falgun Month Rashi 2026: फाल्गुन महीने में ग्रहों का बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Falgun Month Rashi 2026: फाल्गुन महीने का आरंभ हो चुका है और इस महीने में भगवान शिव-मां पार्वती के साथ-साथ भगवान श्रीहरि विष्णु-मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशि के जातकों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है।

Falgun Month Rashi 2026
Falgun Month Rashi 2026 | Image: Freepik

Falgun Month Rashi 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन वर्ष का अंतिम महीना होता है। यह महीना न केवल उल्लास और रंगों का प्रतीक है, बल्कि ज्योतिष के दृष्टि से देखा जाए तो यह दिन बेहद खास माना जा रहा है। वहीं फाल्गुन के महीने में ग्रहों की स्थिति से महाशुभ संयोग बनने जा रहा है।

आपको बता दें, फरवरी और मार्च 2026 के बीच पड़ने वाले इस महीने में देवगुरु बृहस्पति और धन के प्रदाता शुक्र की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस अवधि में 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में जबरदस्त लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए फाल्गुन महीना भाग्योदय लेकर आया है?

मेष राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली 

मेष राशि वालों के लिए फाल्गुन का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। दशम भाव में ग्रहों की अनुकूलता आपके करियर में बड़ी छलांग के संकेत दे रही है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा ऑफर मिल सकता है। निवेश से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि के जातकों की पूरी होंगी मनोकामनाएं

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना खुशियों की सौगात लेकर आएगा। बुध और शुक्र की युति आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगी। कारोबारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस आएगा। छात्रों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - VIRAL: बंदे को सैल्यूट...कस्टमर को ऑर्डर पहुंचाने गया दिव्यांग डिलीवरी बॉय, फिर मुश्किल में देख शख्स ने की मदद; VIDEO देख पसीज जाएगा दिल

तुला राशि वालों के सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि 

तुला राशि वालों के लिए फाल्गुन का महीना सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का है। आपके भौतिक सुखों के स्वामी शुक्र बलवान स्थिति में रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Advertisement

कुंभ राशि वालों की होगी पदोन्नति 

इस राशि के जातकों पर शनि की कृपा के साथ-साथ फाल्गुन के शुभ संयोग का गहरा प्रभाव पड़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 15:59 IST