अपडेटेड 28 November 2025 at 18:33 IST
Ekadashi 2026 Date: साल 2026 में कौन-कौन से दिन है एकादशी? यहां देखें पूरी LIST
Ekadashi 2026 List: जानिए साल 2026 में एकादशी व्रत की पूरी लिस्ट। यहां देखें हर महीने की एकादशी की तारीख, दिन, और धार्मिक महत्व, ताकि आप समय से व्रत की तैयारी कर सकें।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Ekadashi 2026 Vrat Date: एकादशी व्रत हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता है, मन को शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साल 2026 में कुल 24 एकादशी व्रत पड़ेंगे, जिनकी पूरी सूची नीचे दी गई है। तो चलिए जानते हैं कब-कब है एकादशी और जानेंगे इससे जुड़े रोचक तथ्य-
2026 में एकादशी व्रत की पूरी सूची
जनवरी 2026
- षटतिला एकादशी - 14 जनवरी 2026
- जया एकादशी - 29 जनवरी 2026
फरवरी 2026
- विजया एकादशी - 13 फरवरी 2026
- आमलकी एकादशी - 27 फरवरी 2026
मार्च 2026
Advertisement
- पापमोचिनी एकादशी - 15 मार्च 2026
- कामदा एकादशी - 29 मार्च 2026
अप्रैल 2026
- वरुथिनी एकादशी - 13 अप्रैल 2026
- मोहिनी एकादशी - 27 अप्रैल 2026
मई 2026
Advertisement
- अपरा एकादशी - 13 मई 2026
- पद्मिनी एकादशी - 27 मई 2026
जून 2026
- परम एकादशी - 11 जून 2026
- निर्जला एकादशी - 25 जून 2026
जुलाई 2026
- योगिनी एकादशी - 10 जुलाई 2026
- देवशयनी एकादशी - 25 जुलाई 2026
अगस्त 2026
- कामिका एकादशी - 9 अगस्त 2026
- श्रावण पुत्रदा एकादशी - 23 अगस्त 2026
सितंबर 2026
- अजा एकादशी - 7 सितंबर 2026
- परिवर्तिनी एकादशी - 22 सितंबर 2026
अक्टूबर 2026
- इन्दिरा एकादशी - 6 अक्टूबर 2026
- पापांकुशा एकादशी - 22 अक्टूबर 2026
नवंबर 2026
- रमा एकादशी - 5 नवंबर 2026
- देवुत्थान एकादशी - 20 नवंबर 2026
दिसंबर 2026
- उत्पन्ना एकादशी - 4 दिसंबर 2026
- मोक्षदा एकादशी - 20 दिसंबर 2026
एकादशी व्रत का महत्व क्या है?
एकादशी का व्रत आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा पाने का श्रेष्ठ साधन माना जाता है। इस दिन उपवास रखने से पापों का नाश होता है, मन और शरीर शुद्ध रहते हैं। जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के रोगों से राहत मिलती है। साथ ही, मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। शास्त्रों के अनुसार एकादशी का व्रत करने से हजार अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है।
एकादशी व्रत की पूजन विधि
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु का ध्यान करें।
- तुलसी दल, फूल, दीपक और धूप अर्पित करें।
- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
- दिनभर फलाहार करें या निर्जल व्रत रखें।
- शाम को विष्णु सहस्त्रनाम या कथा का पाठ करें।
- अगले दिन द्वादशी को पारण करें।
एकादशी व्रत से जुड़े धार्मिक लाभ क्या हैं?
- जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
- आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
- मानसिक तनाव कम होता है।
- परिवार में सकारात्मकता आती है।
- आध्यात्मिक उन्नति होती है।
साल 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशियां भक्तों के लिए भगवान विष्णु की आराधना का सुनहरा अवसर हैं। यदि श्रद्धा और नियम से एकादशी का व्रत किया जाए तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 18:33 IST