अपडेटेड 30 March 2025 at 11:03 IST
Eid 2025: सऊदी अरब में आज मनाई जा रही ईद, जानिए भारत में कब मनाया जाएगा ये त्योहार
Eid-Ul-Fitr 2025: सऊदी अरब में आज ईद का पाक त्योहार मनाया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि भारत में ये त्योहार कब मनाया जाएगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Eid-ul-Fitr 2025 in India: इस्लाम धर्म में ईद का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व रमजान महीने के खत्म होने के बाद यानी शव्वाल महीने की पहली तारीख को सेलिब्रेट किया जाता है। रमजान (Ramdan) के पाक महीने में इस्लामिक लोग अल्लाह की इबादत के लिए रोजा करते हैं। रमजान में सुबह की सहरी और शाम की इफ्तार से रोजा रखने वाले दिनभर में ना जल ग्रहण करते हैं और ना ही किसी तरह का अन्न खाते हैं।
भारत में कब मनाई जाएगी ईद? (When will Eid be celebrated in India?)
रमजान खत्म होने के बाद ईद का पाक पर्व मनाया जाता है। वहीं, सऊदी अरब में ईद का चांद शनिवार, 29 मार्च को दिख गया है। जिसके बाद आज यानी रविवार, 30 मार्च को सऊदी में ईद मनाई जा रही है। ऐसे में भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद यानी सोमवार, 31 मार्च को ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr 2025) का त्योहार मनाया जाने वाला है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है।
दरअसल, इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, ईद पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने की थी। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हैं। मुस्लिम घरों में इस दिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। अल्लाह की इबादत के साथ ही इस दिन ढेर सारी मिठाइयां और पकवान बनाए जाते हैं। लोग नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं।
ईद उल फितर का महत्व (Eid Ul fitr 2025 Ka Mahatav)
इस्लाम धर्म में ईद को सबसे बड़े त्योहारों की श्रेणी में रखा गया है। रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत करने, सब्र और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए रोजे रखे जाते हैं। इसके 30 दिन बाद चांद देखने के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद की शुरुआत सुबह नमाज पढ़ने से होती है और पूरे दिन ईद का जश्न मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारे की भावना पेश करते हैं। यह त्योहार मेल-मिलाप, भाईचारे और सौहार्द के भाव को प्रकट करता है। ईद पर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसे इस्लामिक समुदाय के लोग बेहद खुशियों के साथ मनाते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 March 2025 at 11:03 IST