अपडेटेड 24 March 2025 at 09:11 IST

Eid-Ul-Fitr 2025: 31 मार्च या 1 अप्रैल कब मनाई जाएगी ईद? जानिए डेट और महत्व

Eid 2025 Date: आइए जानते हैं कि इस साल ईद उल फितर का त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Eid-Ul-Fitr
ईद उल फितर | Image: Freepik

Eid-Ul-Fitr 2025 Date: इस्लाम धर्म में इस समय रमजान (Ramdan) का पाक महीना चल रहा है। इस दौरान इस्लामिक लोग अल्लाह की इबादत के लिए रोजा करते हैं। रमजान में सुबह की सहरी और शाम की इफ्तार से रोजा रखने वाले दिनभर में ना जल ग्रहण करते हैं और ना ही किसी तरह का अन्न खाते हैं। रमजान खत्म होने के ईद का पाक पर्व मनाया जाता है।

दरअसल, रमजान खत्म होने के बाद चांद के दीदार के साथ ही ईद का त्योहार आता है। रमजान के बाद मनाई जाने वाली ईद को मीठी ईद (Meethi Eid) के साथ-साथ ईद उल फितर (Eid-Ul-Fitr 2025) भी कहा जाता है। इस साल ईद की तारीख को लेकर लोग काफी कंफ्यूज्ड हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि 31 मार्च या 1 अप्रैल को, आखिर किस दिन ईद मनाई जाने वाली है।

31 मार्च या 1 अप्रैल कब है ईद (Eid Ul fitr 2025 Date)

भारत में चांद के दीदार के साथ 2 मार्च से रमजान की शुरुआत हुई थी। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान के अगले महीने यानी शव्वाल के पहले दिन ईद मनाई जाती है। दरअसल, शव्वाल का चांद देखकर ही रमजान खत्म होंगे और ईद मनाई जाएगी। 30 दिन तक रखे जाने वाले रमजान  के बाद 1 अप्रैल के दिन ईद मनाई जाएगी। हालांकि अगर चांद 30 मार्च की रात नजर आता है तो ऐसे में 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

ईद उल फितर का महत्व (Eid Ul fitr 2025 Ka Mahatav)

इस्लाम धर्म में ईद को सबसे बड़े त्योहारों की श्रेणी में रखा गया है। रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत करने, सब्र और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए रोजे रखे जाते हैं। इसके 30 दिन बाद चांद देखने के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद की शुरुआत सुबह नमाज पढ़ने से होती है और पूरे दिन ईद का जश्न मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारे की भावना पेश करते हैं। यह त्योहार मेल-मिलाप, भाईचारे और सौहार्द के भाव को प्रकट करता है। ईद पर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसे इस्लामिक समुदाय के लोग बेहद खुशियों के साथ मनाते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aloe Vera: एलोवेरा लगाने से फेस पर आएगा बेशुमार निखार, नोट करें अमेजिंग फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 March 2025 at 09:11 IST