Eid Kab Hai 2025: 30 मार्च या 1 अप्रैल, कब है रमजान ईद 2025? जानें ईद उल फितर की डेट
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि ईद कब मनाई जाएगी तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आपको ईद की तारीख दी जा रही है। जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Eid Kab Hai 2025: ईद की तारीख पहले से तय नहीं होती है। यह चांद के दिखने पर निर्भर करती है। अगर इस्लामिक कैलेंडर की बात करें तो यह त्यौहार रमजान महीने के खत्म होने के बाद यानी शव्वाल महीने की पहली तारीख को मानते हैं। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि इस साल ईद कब है। यदि आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ईद कब मनाई जाएगी। पढ़ते हैं आगे...
कब है रमजान ईद 2025?
बता दें कि 2025 में ईद-उल-फितर 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाया जा सकता है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि अर्धचंद्र कब नजर आएगा। इस दिन मुस्लिम लोग अपनों के साथ गले मिलते हैं और एक-दूसरे को ईद-उळ-फितर की मुबारकबाद देते हैं।
कैसे निकाली जाती है ईद उल फितर की डेट?
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि ईद उल फितर की तिथि चांद के दिखने पर निर्भर करती है। ऐसे में यदि इस साल ईद का चांद 30 मार्च को दिखेगा तो ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी और अगर ईद का चांद 31 मार्च को नजर आएगा तो ईद 1 अप्रैल को मनाई जाएगी।
Advertisement
क्यों खास है ये ईद-उल-फितर?
बता दें कि ईद-उल-फितर रोजे के समापन के रूप में मनाते हैं। वहीं ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईद पर मीठे पकवान मुख्यतौर पर बनते हैं। इस दिन लोग अल्लाह को शुक्र अदा करते हैं और उन्हें याद करते हैं। इससे अलग इस दिन सैवई की खीर बनती है। ये दूध और मेवे से बनाई जाती है और मुस्लिम लोग त्योहार की शोभा बढ़ाने के लिए सैवई से सभी का मुंह मीठा करते हैं।
ये भी पढ़ें - Mantra: नहाते वक्त कौन सा मंत्र बोलना चाहिए? पढ़ें
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।