अपडेटेड 19 March 2025 at 16:39 IST
Mantra: नहाते वक्त कौन सा मंत्र बोलना चाहिए? पढ़ें
Bath Mantra in Sanskrit: स्नान करते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए? मंत्रों के बारे में जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
Bath Mantra in Sanskrit: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मंत्रों का जाप करना न केवल महत्वपूर्ण होता है बल्कि इसका शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसे में पूजा करने के दौरान कुछ मंत्रों का जाप कई समस्याओं को दूर कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप नहाते वक्त मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। जी हां यदि व्यक्ति नहाते वक्त कुछ मंत्रों को बोला जाए तो इससे जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति नहाते वक्त किन मंत्रों का जाप कर सकता है, जिससे फायदा मिल सकता है। पढ़ते हैं आगे...
कौन-से मंत्रों का करें जाप?
- गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।
- ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा। यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः।।
- ॐ पुण्डरीकाक्षः पुनातु, ॐ पुण्डरीकाक्षः पुनातु ॐ पुण्डरीकाक्षः पुनातु।
नहाते वक्त कुछ मंत्रों को करने के लाभ
- बता दें, नहाते वक्त कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे न केवल शारीरिक अशुद्धियां दूर हो सकती है बल्कि यह मन को भी शुद्ध करता है।
- यदि मंत्र का जाप किया जाए तो इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में हम कह सकते हैं, कि जो लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में आप मंत्रों का पार करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
- कहते हैं यदि नहाते वक्त कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे सांसारिक सुखों से भी मुक्ति मिल सकती है।
- नहाते वक्त मंत्रों का जाप यदि पूरी मन से किया जाए तो इससे व्यक्ति को बेहद ही शुभ फल प्राप्त हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 March 2025 at 16:39 IST