अपडेटेड 18 March 2025 at 20:11 IST

लिपस्टिक को ज्यादा देर तक कैसे टिकाएं? इन टिप्स की लें मदद

Lips लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए आप यहां दिए गए तरीके अपना सकती हैं। जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Lipstick
लिपस्टिक को ज्यादा देर तक कैसे टिकाएं? इन टिप्स की लें मदद | Image: Freepik

Lipstick Hacks in Hindi: लिपस्टिक न केवल चेहरे का लुक बदल सकती है बल्कि महिलाओं को सुंदर भी दिखाती है। लिपस्टिक के इस्तेमाल से अपनी पर्सनालिटी को भी यूनिक बनाया जा सकता है लेकिन लिपस्टिक को लेकर महिलाओं को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिनमें से एक है लिपस्टिक का जल्दी उतरना। ऐसे में लिपस्टिक को अपने होठों पर लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए महिलाएं कई तरीके अपनाते हैं। यदि आप भी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाऊ रखना चाहती हैं तो यहां दिए गए तरीके आपके काम आ सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लिपस्टिक को लंबे समय तक कैसे टिकाएं। पढ़ते हैं आगे... 

लिपस्टिक को लगाने के कुछ तरीके 

  • लिपस्टिक को लगाने से पहले आप अपने होंठों को अच्छे से मॉइश्चराइज करें। ऐसे में यदि आप ड्राई और फटे होंठों पर लिपस्टिक लगाते हैं तो न केवल होंठों के लिप्स खराब हो सकते हैं बल्कि लिपस्टिक फटी फटी नजर आती है। 
  • अगर अपने लिप्स पर लंबे समय तक लिपस्टिक लगाकर रखनी है तो आप लिप प्राइमर का इस्तेमाल करें। ऐसे में आप अपने होंठों को न केवल हाइड्रेट रख सकते हैं बल्कि होंठ शाइनी भी नजर आ सकते हैं। 
  • इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले थोड़ा सा प्राइमर लें। अब उसे अपने होंठों पर लगाएं। इसके बाद अपने होंठों पर कंसीलर लगाएं। फिर अपने मनपसंद रंग की लिपस्टिक को अपने होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके होंठ ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे। इसके बाद आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रह सकती है। 
  • लिपस्टिक लंबे समय तक टिकाए रखनी है तो इसके लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल होंठों पर कर सकते हैं। ऐसे में आपको एक लिप लाइनर लेना है फिर होंठ की आउटलाइन करें। इसके बाद लिप कलर लगाएं। 

ये भी पढ़ें - Tulsi: तुलसी के पौधे पर जरूर चढ़ाएं ये सफेद चीज, खुल जाएगी आपकी किस्मत 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 March 2025 at 20:11 IST