अपडेटेड 21 July 2024 at 19:32 IST

खान-पान से संबंध बनाने तक, सावन माह में पुरुषों को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम; जान लें नियम

सावन माह (Sawan Maah) में पूजा-पाठ के साथ कुछ नियमों का भी पालन करना चाहिए। इस माह में पुरुषों को कुछ काम गलती से भी नहीं करने चाहिए। आइए जानते हैं।

Sawan Niyam
सावन में पुरुषों को क्या नहीं करना चाहिए? | Image: Freepik

Sawan Me Purusho Ko Kya Nahi Karna Chahiye: भगवान शंकर को समर्पित सावन माह बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और उपासना की जाती है। महिला और पुरुष दोनों ही महादेव की अराधना करते हैं। हालांकि इस माह में कुछ कामों को करने की मनाही होती है। ऐसे में उन नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी होता है, नहीं तो भगवान शंकर नाराज हो सकते है। खासकर पुरुषों को सावन के महीने में कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि सावन में पुरुषों को किन कामों को नहीं करना चाहिए।

हिंदू पंचाग के मुताबिक भोलेनाथ को समर्पित सावन माह (Sawan 2024) की शुरुआत इस साल 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को होगा। इस माह के कई नियम बताए गए हैं, जिसमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं से क्या खाना चाहिए और क्या नहीं सब शामिल हैं। वहीं इस माह में पुरुषों के लिए कुछ विशेष निमय बनाए गए हैं, जिनका पालन न करने से भगवान शंकर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पुरुषों को कुछ काम भूल से भी नहीं करने चाहिए। आइए उनके बारे में जानते हैं।

सावन में पुरुषों को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम

बाल नहीं कटवाने चाहिए
कई लोगों के मन में यह सवाल होता है, कि क्या सावन माह में बाल कटवाने चाहिए या नहीं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक सावन माह में पुरुषों को भूलकर भी बाल नहीं कटवाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सावन का महीना उन्नति और प्रगति का होता है और जो भी चीज प्राकृतिक रुप से उगती है उसे नहीं काटना चाहिए। ऐसे में बाल भी अपने आप ही उगते हैं इसलिए इस महीने में बाल काटने की मनाही होती है।

नाखून काटने पर होती है रोक
सावन के महीने में बाल ही नहीं बल्कि नाखून के काटने पर भी रोक होती है। क्योंकि यह भी अपने आप ही उगते हैं। ऐसे में सावन के महीने में नाखून भी नहीं काटने चाहिए।

Advertisement

खान-पान में इन चीजों का करें परहेज
सावन माह में प्याज, लहसुन, बैंगन, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसी चीजों को खाने की मनाही होती है। इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही कारण होते हैं। ऐसे में सावन के महीने में इन चीजों को खाने से बचें।

संबंध बनाने से करें परहेज
शास्त्रों के मुताबिक सावन का महीना बहुत ही पवित्र होता है और यह पूरा माह पूजा-पाठ के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस मास में पुरुषों को भूलकर भी पत्नी संग शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करने चाहिए। अगर आप इस नियम का पालन नहीं करते हैं, तो आपको गृह कलेश और धन की हानि के साथ आकस्मिक घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

पान-सुपारी ने खाएं
सावन के महीने में भगवान शंकर की पूजा होती है और उन्हें पान-सुपारी अतिप्रिय है। ऐसे में सावन के महीने में पुरुषों को भूलकर पान-सुपारी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको भगवान शंकर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें… Sawan: क्यों रखा जाता है सावन सोमवार का व्रत, क्या है इसका महत्व और किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 21 July 2024 at 19:32 IST