अपडेटेड 11 September 2025 at 12:36 IST
Dussehra 2025: अक्टूबर में किस तारीख को है दशहरा? जानें रावण दहन और विजयादशमी पूजा का शुभ मुहूर्त
Dussehra 2025: अक्टूबर महीने में पड़ने वाले दशहरा महापर्व का विशेष विधान है। इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था। अब ऐसे में इस साल अक्टूबर में दशहरा का पर्वक मनाया जाएगा? आइए इस लेख में विस्तार से जाने हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Dussehra 2025: हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व है। पंचांग के हिसाब से अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा का पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। यह दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
विजयादशमी तिथि के दिन प्रभु श्रीराम ने रावण ने हराया था और उसके वध किया था। इसलिए दशहरा की रात को रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। वहीं मां दुर्गा ने विजयादशमी के दिन महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसलिए इस दिन मां दुर्गा की पूजा का विधान है।
अब ऐसे में इस साल दशहरा कब मनाया जाएगा और रावण दहन का मुहूर्त क्या है और इस दिन मां दुर्गा की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अक्टूबर में किस तारीख को है दशहरा?
हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाई जाती है। वहीं इस साल यह तिथि 1 अक्टूबर की शाम 07:01 बजे से शुरू होगी और 2 अक्टूबर की शाम 07:10 बजे पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?
दशहरे के दिन पूजन का मुहूर्त 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 09 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Solar Eclipse 2025: 21 या 22 सितंबर कब लगेगा साल आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें सूतक काल का समय और भारत में कितना होगा असर
रावण दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?
रावण दहन सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में करने का विधान है। शाम को 6 बजकर 5 मिनट से यह मुहूर्त आरंभ हो जाएगा और इस दौरान रावण दहन किया जाएगा।
Advertisement
दशहरा के दिन बन रहे हैं शुभ योग
इस साल दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बनने जा रहा है। वहीं इस दिन रवि योग, सुकर्मा योग, धृति योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी रहेगा। इन शुभ योगों में काम करने से पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 12:36 IST