अपडेटेड 11 September 2025 at 11:40 IST
Solar Eclipse 2025: 21 या 22 सितंबर कब लगेगा साल आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें सूतक काल का समय और भारत में कितना होगा असर
Solar Eclipse 2025: अब हाल ही आखिरी चंद्र ग्रहण देखने को मिला और अब कुछ ही दिनों में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी दिखाई देगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण का विशेष महत्व है। अब ऐसे में साल का आखिरी सू्र्य ग्रहण कब लगेगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Solar Eclipse 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था और अब 12 दिन के बाद सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। यह सर्व पितृ अमावस्या तिथि के दिन लगेगा। अब ऐसे में सवाल है कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में देखने को मिलेगा कि नहीं और अगर हां तो यह ग्रहण कब लगने जा रहा है? साथ ही सूतक काल का समय क्या है?
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि साल का आखिरी सूर्यग्रहण कब लगेगा?
21 या 22 सितंबर कब लगेगा साल आखिरी सूर्य ग्रहण?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर रविवार के दिन लगने जा रहा है। लेकिन ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक काल भी मान्य नहीं है, लेकिन फिर भी आपको नियमों का पालन करना जरूरी है।
साल की आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगी या नहीं?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन अन्य देशों में इसका असर देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे से लेकर 22 सितंबर को देर रात 3:22 मिनट तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी सूर्यग्रहण अश्विन अमावस्या तिथि पर लगेगा।
Advertisement
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किन-किन देशों में दिखाई देगा?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, अफ्रीका और हिंद महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा, जहां इसका सूतक काल भी माना जाएगा। वहीं भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, श्रीलंका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, नेपाल, अफगानिस्तान समेत कई देशों में भी दिखाई नहीं देगा। इसी कारण इन देशों में भी न तो इसका सूतक काल मान्य होगा।
ये भी पढ़ें - Ghee Milk में छिपा है आपकी खूबसूरती का राज, इस समय में पीने से सेहत पर होगा खास असर; जानें इसके फायदे
Advertisement
सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए?
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से ही लग जाता है। इसलिए इस दौरान मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए। कहीं यात्रा नहीं करना चाहिए और इस दौरान खाना-पीना भी वर्जित माना जाता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 11:40 IST