अपडेटेड 3 February 2026 at 16:55 IST
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले जरूर करें ये 4 काम, वरना होगा भारी नुकसान; जान लें नियम
Surya Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इससे पहले कुछ नियमें हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है? आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Surya Grahan 2026: ज्येतिष और विज्ञान दोनों की दृष्टि से सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं साल 2026 का सबसे पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, जिससे यहां 'सूतक काल' के कड़े नियम लागू नहीं होंगे, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
अब ऐसे में सूर्य ग्रहण से पहले कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।
खाने-पीने की चीजों में डालें तुलसी के पत्ते
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें भोजन और पानी को दूषित कर सकती हैं। ग्रहण शुरू होने से पहले ही घर में रखे दूध, दही, पके हुए भोजन और पीने के पानी में तुलसी के पत्ते डाल दें। माना जाता है कि तुलसी में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है, जिससे भोजन शुद्ध बना रहता है।
गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी
भले ही ग्रहण भारत में न दिखे, लेकिन गर्भवती महिलाओं को मानसिक शांति और सुरक्षा के लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान नुकीली चीजों जैसे– कैंची, चाकू या सुई का प्रयोग न करें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से पहले ही खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लें और इस दौरान हनुमान चालीसा या अपने इष्ट देव का मंत्र जाप करें।
Advertisement
वाणी और क्रोध पर नियंत्रण
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि में लगने जा रहा है, जहां सूर्य और राहु की युति 'ग्रहण योग' बना रही है। इसका सीधा असर व्यक्ति के स्वभाव और वाणी पर पड़ता है। ग्रहण से पहले और उस दौरान विवादों से बचने का संकल्प लें। किसी भी महत्वपूर्ण निवेश या बड़े व्यावसायिक फैसले को इस समय टाल देना ही समझदारी है, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Korean Skin Care Secrets: क्या है कोरियन गर्ल्स की बेदाग स्किन का राज, घर बैठे ऐसे पाएं ग्लास स्किन का फॉर्मूला
Advertisement
दान और शुद्धि का संकल्प
ग्रहण के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए दान का विशेष महत्व है। ग्रहण शुरू होने से पहले दान की जाने वाली वस्तुएं जैसे गुड़, लाल मसूर या काले तिल अलग निकाल कर रख दें। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके इन वस्तुओं का दान किसी जरूरतमंद को करें।
सूर्य ग्रहण 2026 का समय
सूर्यग्रहण 17 फरवरी 2026 को शाम 05 बजकर 31 मिनट से शुरू होने जा रहा है और ये रात 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे और न ही पूजा-पाठ पर कोई पाबंदी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 16:55 IST