Korean Skin Care Secrets: क्या है कोरियन गर्ल्स की बेदाग स्किन का राज, घर बैठे ऐसे पाएं ग्लास स्किन का फॉर्मूला
Korean Skin Care Secrets: क्या होता है कोरियन गर्ल्स की बेदाग स्किन का राज? घर पर ही कैसे पा सकते हैं ग्लास स्किन का ये फॉर्मूला, आइए आपको बताते हैं ये सीक्रेट।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Korean Skin Care Secrets: कोरियन गर्ल्स की चमकती और बेदाग स्किन पूरी दुनिया काफी फेमस है। उनकी नेचुरल ग्लोइंग स्किन ही वजह है कि कोरियन स्किन केयर रूटीन आज ट्रेंड में है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कोरियन गर्ल्स अपने चेहरे पर ऐसा क्या लगाती हैं जिससे उनकी स्किन इतनी हेल्दी और फ्रेश नजर आती है। आइए जानते हैं कोरियन स्किन केयर से जुड़े आसान और असरदार सीक्रेट्स के बारे में।
राइस वॉटर
कोरियन गर्ल्स की चमकती स्किन का सबसे बड़ा राज राइस वॉटर माना जाता है। इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए चावल को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उसी पानी से चेहरा धो लें। रोजाना राइस वॉटर का इस्तेमाल करने से स्किन ब्राइट होती है, दाग धब्बे और झुर्रियों में कमी आती है और चेहरा लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है।
बार्ली टी
कोरिया में लोग नॉर्मल चाय की जगह जौ की चाय यानी बार्ली टी पीना पसंद करते हैं। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन की झुर्रियों से बचाने में मदद करते हैं। रोजाना रूप से बार्ली टी पीने से स्किन हेल्दी रहती है और नेचुरल ग्लो बना रहता है ।
चेहरे की सही सफाई है बेहद जरूरी
कोरियन स्किन केयर में चेहरे की सफाई पर खास ध्यान दिया जाता है। इसके लिए गर्म पानी में एक मुलायम कपड़ा भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और उससे चेहरे व गर्दन को हल्के हाथों से साफ करें। इससे स्किन की गहराई में जमी गंदगी निकल जाती है। इसके साथ ही कोरियन गर्ल्स 10 सेकेंड ट्रिक भी फॉलो करती हैं, जिसमें चेहरा धोने के 10 सेकेंड के अंदर टोनर लगाया जाता है ताकि स्किन ड्राई न हो ।
Advertisement
ग्रीन टी
ग्रीन टी कोरियन स्किन केयर का सबसे खास प्रोडक्ट माना जाता है। इसमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। ग्रीन टी को पानी में उबालकर ठंडा करें और इस पानी से फेस वॉश किया जाता है। इससे स्किन साफ होती है और चेहरे फ्रेशनेस बनी रहती है।
कोरियन फेस मास्क
कोरियन गर्ल्स चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए नेचुरल फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। चावल के आटे में एलोवेरा जूस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद सूखने पर चेहरा धो लें। इससे डेड स्किन रिमूव होती है और स्किन सॉफ्ट व ग्लोइंग बनती है।