अपडेटेड 31 October 2024 at 07:09 IST

Diwali 2024: आज मनाया जा रहा दीपों का त्योहार दीपावली, जानिए मां लक्ष्मी और गणेशजी की आसान पूजन विधि

Diwali 2024 Puja Vidhi: आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं आज आप कैसे लक्ष्मी-गणेश पूजन कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Diwali 2024 lakshmi Ganesh
दीपावली 2024 | Image: Freepik

Diwali 2024 Puja Vidhi: हिंदू धर्म में दीपावली ( Diwali 2024) बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को दीपोत्सव भी कहा जाता है। देशभर में लोग दीपावली के त्योहार का इंतजार पूरे साल बेसब्री से करते हैं। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है।

कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से करता है तो मां उस पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखती हैं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी दीपावली के दिन रात के समय धरती पर भ्रमण करने के लिए आती हैं। इसलिए भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए घर और घर के आप-पास विभिन्न जगहों पर रोशनी करने के लिए दीप जलाते हैं। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विघ्न हर्ता भगवान गणेश को भी पूजा जाता है। ऐसे में आपको दीपावली के मौके पर इस आसान पूजन विधि के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।

दिवाली 2024 पूजा विधि (Diwali 2024 Puja Vidhi)

  • दिवाली पूजन के लिए सबसे पहले स्नान करें और पीले व लाल रंग के नए कपड़े पहनें।
  • इसके बाद पूजा स्थल को साफ कर गंगाजल से शुद्ध करें। फिर एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • अब इस चौकी पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्ति स्थापित करें।
  • ध्यान रहे कि गणेश जी के दाहिनी ओर मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित होनी चाहिए।
  • इसके बाद भगवान कुबेर, मां सरस्वती और पानी से भरा एक कलश भी चौकी पर स्थापित करें।
  • हाथ पर लाल या पीले रंग का पुष्प लेकर गणेश जी का ध्यान करें और उनके बीज मंत्र 'ऊँ गं गणपतये नम:' का जाप करें।
  • दिवाली पून के समय सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें।
  • भगवान गणेश को तिलक लगाएं और उन्हें दूर्वा, मोदक अर्पित करें।
  • इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें। माता लक्ष्मी को लाल सिंदूर का तिलक लगाएं और मां लक्ष्मी के श्रीसूक्त मंत्र का जाप करें।
  • इस दिन माता को घर में दूध से बनी सफेद बर्फी का भोग लगाएं और कमल का फूल जरूर अर्पित करें।
  • अब भगवान कुबेर और मां सरस्वती की पूजा करें।
  • दीप जलाकर सभी देवी देवताओं की आरती करें। और सभी को उनके प्रिय भोग अर्पित करें।
  • आरती के बाद परिवार के सभी सदस्यों भगवान को चढ़ाया भोग प्रसाद के रूप में वितरित करें।
  • अब भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के पूजन के बाद दीये जलाएं और मां लक्ष्मी के सामने 5 या 7 दीये जलाएं। ये पूजा का एक अहम हिस्सा है।
  • इसके बाद आप पूरे घर को दीप जलाकर रोशन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: दीपावली आज, जानिए इसका महत्व और पूजा के सभी शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 31 October 2024 at 07:09 IST