दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी के सीधे हाथ पर रखा दीया तेल का या घी का?

Diwali 2024 diya niyam in hindi: दिवाली की पूजा के दौरान लक्ष्मी जी के सीधे हाथ पर जो दीपक जलता है वह तेल का होता है या घी का, जानते हैं इसके बारे में...

Yam Ka Diya
दीया जलाने की विधि क्या है? | Image: Freepik

Delhi 2024: हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व बेहद खास पर्व माना जाता है। यह न केवल अपने देश में बल्कि अन्य देशों में भी बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इसे दीपों का त्यौहार भी कहते हैं। ऐसे में बता दें कि दिवाली की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के सीधे हाथ पर एक दीपक जलाया जाता है, जिसे दिवाली का दीपक भी कहते हैं। लेकिन लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या यह दीपक तेल का होता है या घी का, अगर आप भी इस विषय के बारे में जाना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिवाली का दीपक तेल का होता है या घी का। पढ़ते हैं आगे… 

दिवाली का दीपक किसका जलाएं?

बता दें कि दिवाली की पूजा में देवी देवताओं के अलावा गणेश जी और लक्ष्मी जी की एक साथ पूजा की जाती है। वहीं उस वक्त एक दीपक भी जलाया जाता है। वह दीपक माता लक्ष्मी के सीधे हाथ की तरफ जलाते हैं। वैसे तो इस पूजा में घी और तेल दोनों के दीपक जलाए जाते हैं। लेकिन जो माता के सीधे हाथ की तरफ दीपक होता है वह तेल का दीपक होता है। 

कहते हैं कि इस दीपक के ऊपर एक कच्चा दीया भी रखा जाता है, जिस पर स्याही को पाला जाता है। पाला यानी की स्याही को बनाया जाता है और इस स्याही को अगले दिन आंखों पर लगाया जाता है। मानता है यह स्याही आंखों की कई समस्याओं को दूर कर सकती है। साथ ही व्यक्ति को बुरी नजर से भी बचाती है। इस स्याही को लगाने से नकारात्मक उर्जा भी दूर होती है। 

Advertisement

बता दें कि इस दीपक में सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कुछ लोग तिल के तेल का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन सरसों के तेल का दीपक बेहद शुभ माना जाता है। इससे न केवल धन का आगमन हो सकता है बल्कि व्यक्ति को अन्य लाभ भी होते हैं। कहते हैं कि इस दीपक को जलाने से जीवन की समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - दिवाली की पूजा में ये 2 चीजों को न रखें, खाली हो जाएगी तिजोरी

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड