अपडेटेड 31 October 2024 at 11:45 IST
दिवाली की पूजा में ये 2 चीजों को न रखें, खाली हो जाएगी तिजोरी
Diwali 2024: क्या आप जानते हैं मां लक्ष्मी की पूजा में किन चीजों को नहीं चढ़ाना चाहिए, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Diwali 2024: आज दिवाली है। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2 दिन मनाई जा रही है। हालांकि दिवाली की पूजा रात के वक्त होती है ऐसे में अधिकतर लोग 31 अक्टूबर को दिवाली मना रहे हैं। बता दें कि दिवाली की पूजा में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की साथ में पूजा की जाती है और पूजा में ऐसी चीजों को चढ़ाया जाता है जिससे उन दोनों को प्रसन्नता मिले और वह आपको सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद दें।
लेकिन क्या आप जानते हैं मां लक्ष्मी की पूजा में किन चीजों को नहीं चढ़ाना चाहिए, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मां लक्ष्मी की पूजा (maa lakshmi puja)में किन चीजों को नहीं चढ़ाते। पढ़ते हैं आगे…
दिवाली की पूजा में न चढ़ाएं ये चीजें (How to do puja in diwali 2024)
- बता दें कि दिवाली की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के सामने सफेद फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जैसे कि मोगरा, रातरानी आदि फूल मां लक्ष्मी को प्रिय नहीं हैं। हालांकि आप कमल या गुलाब के फूल का इस्तेमाल मां लक्ष्मी की पूजा में कर सकते हैं।
- मां लक्ष्मी की पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है। इसके अलावा तुलसी की मंजरी को भी मां लक्ष्मी के सामने अर्पित नहीं करते हैं। क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय हैं। वहीं विष्णु जी के रूप शालिग्राम से तुलसी का विवाह हुआ है। ऐसे में यह मां लक्ष्मी की सौतन हैं। यही कारण है कि तुलसी के पत्तों को मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान नहीं रखा जाता है।
- बता दें कि मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान काली चीजों का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है। जैसे- काला कपड़ा, काला फूल, काले रंग का भोग आदि चीजों को भी मां लक्ष्मी की पूजा से दूर रखा जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 31 October 2024 at 11:44 IST