अपडेटेड 30 October 2024 at 18:21 IST

Happy Diwali 2024 SMS: लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार, सोने चांदी...! दिवाली पर यूनिक 10 एसएमएस

Happy Diwali 2024 SMS: दिवाली के खास मौके पर कुछ एसएमएस अपने दोस्तों के मोबाइल पर भेजें और उन्हें अपनी याद दिलाएं। जानते हैं इन एसएमएस के बारे में...

Diwali 2024
Diwali 2024 | Image: Freepik

Happy Diwali 2024 SMS: अक्सर लोग दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों को कुछ प्यार भरे संदेश भेजते हैं और इस दिन को खास बनाते हैं। यदि आप भी अपने दोस्तों को अपनी याद दिलाना चाहते हैं तो यहां दिए गए एसएमएस के जरिए अपनी याद दिला सकते हैं। आज का हमारा लेख इन्हीं एसएमएस पर है। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप दिवाली के मौके पर दोस्तों के फोन पर कौन से एसएमएस भेजकर अपनी याद दिला सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

दिवाली पर यूनिक 10 एसएमएस (Happy Diwali SMS 2024)

  1. दीपावली के इस शुभ अवसर पर, 
    मेरी शुभकामनाएं कबूल कीजिये, 
    खुशी के इस माहोल में, 
    हमको भी शामिल कीजिये।
  2. बस यही शुभकामना है हमारी आपके लिए, 
    दीवाली के इस पावन अवसर पर, 
    दीपक का प्रकाश हर पल, 
    आपके जीवन में एक नयी रोशनी दे। 
    शुभ दीपावली!
  3. || ॐ गणेशाय नमः || 
    लक्ष्मीजी और गणेशजी की कृपा से आपको कामयाबी, 
    सुख, शान्ति और समृद्धि प्रदान हो। शुभ दीपावली…
  4. लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार, 
    सोने चांदी से भर जाए आपका घर-बार, 
    जीवन में आयें खुशियाँ आपार, 
    शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।
  5. हर बच्चे के चहरे पे दिखे रौनक, 
    और बड़ो के चेहरों पर लाली होनी चाहिए ! 
    कोई भी शख्स ना रूठे इस बार, 
    ऐसी शुभ दिवाली होनी चाहिए ..
  6. ज़माने भर की याद में मुझे ना भुला देना, 
    जब कभी याद आये तो ज़रा मुस्कुरा देना ! 
    ज़िंदा रहे तो फिर मिलेंगे, 
    वरना दिवाली में एक दिया मेरे नाम का भी जला देना !!
  7. यह रात रोशन और चिराग झिलमिला रहे हैं, 
    खुश है वो तो खुशिया हम भी मना रहे है ! 
    भुलाकर मोहब्बत अपनी-अपनी एक दूजे के लिए, 
    दिवाली वो भी मना रहे है दिवाली हम भी मना रहे है !!
  8. धन की वर्षा हो इतनी की, 
    हर जगह आपका नाम हो, 
    दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो, 
    यही शुभकामना है हमारी… 
    ये दीवाली आपके लिये बहुत ख़ास हो।
  9. ये रोशनी का पर्व है दीप तुम जलाना, 
    जो हर दिल को अच्छा लगे ऐसा गीत तुम गाना, 
    दुःख दर्द सारे भूलकर सबको गले लगाना, 
    यह दिवाली बस खुशियों से मनाना। 
    दिवाली की शुभकामनाएं!
  10. दीपक की रौशनी, मिठाइयों की मिठास, 
    पटाखों की बौछार, धन-धान की बरसात, 
    हर दिन आपके लिए लाये, दिवाली का त्यौहार। 
    शुभ दीपावली!

ये भी पढ़ें - Diwali 2024: दिवाली पर क्यों नहीं बनाते रोटी?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 30 October 2024 at 18:21 IST