Diwali 2024: दिवाली पर क्यों नहीं बनाते रोटी?
Diwali 2024: क्या आप जानते हैं दिवाली के दिन रोटी क्यों नहीं बननी चाहिए? इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Choti Diwali : इस साल दिवाली 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाई जा रही है। इस दिन न केवल लक्ष्मी गणेश जी की पूजा की जाती है बल्कि कई ऐसे नियम भी अपनाए जाते हैं जिससे मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के दिन कच्चा खाना नहीं बनाया जाता, खासकर रोटी बनाना तो बेहद ही अशुभ मानते हैं। जी हां, ऐसे में इसके पीछे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिवाली के दिन रोटी क्यों नहीं बनाते हैं। पढ़ते हैं आगे…
दिवाली के दिन रोती क्यों ना बनाएं?
बता दें कि रोटी को नियमित तौर पर बनाया जाता है। वहीं शास्त्रों के मुताबिक, रोटी सूर्य से संबंधित है। ऐसे में यदि दिवाली के दिन रोटी को बनाया जाए तो इससे सूर्य कमजोर हो सकता है। इसलिए दिवाली के दिन रोटी बनाने की मनाही है। बता दे कि यदि दिवाली यानी अमावस्या तिथि पर रोटी बनाई जाए तो इससे सूर्य के कारण बुरे परिणाम जीवन में आ सकते हैं। हालांकि यह हर अमावस्या पर लागू हो सकता है लेकिन दिवाली पर इसलिए खास है क्योंकि इस लक्ष्मी का पूजन भी होता है इसके अलावा गणेश जी की पूजा भी की जाती है। ऐसे में खास तौर पर दिवाली के दिन रोटी बनाने की मनाही की गई है। यही कारण है कि दिवाली के दिन अक्सर महिलाएं पूरी बनती हैं क्योंकि पूरी कच्चे खाने में नहीं बल्कि पक्के खाने में गिना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो कचौड़ी भी दिवाली के लिए बना सकते हैं। आमतौर पर कह सकते हैं कि आप तवा न रख कर कड़ाई रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Diwali 2024: दिवाली पूजन के लिए कैसी होनी चाहिए मां लक्ष्मी और श्री गणेश की मूर्ति? यहां जानिए
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।