अपडेटेड 14 October 2025 at 16:03 IST

Dhanteras Shopping 2025: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी का होगा आगमन; चमक जाएगा आपका भाग्य

Dhanteras Shopping 2025: क्या आप कंफ्यूजन में हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदें? आइए इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि धनतेरस के दिन क्या खरीदने से भाग्योदय हो सकता है और शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

Dhanteras Shopping 2025
Dhanteras Shopping 2025 | Image: Meta AI
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Dhanteras Shopping 2025:  हिंदू पंचांग के हिसाब से कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के धनतेरस मनाने की परंपरा है। इस दिन को धन त्रयोदशी और धन्वंतरी त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, ब्रह्मदेव, भगवान विष्णु और महेश की की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। 

इसलिए इसे धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती भी कहते हैं। यह व्रत सुख-सौभाग्य वृद्धि के लिए माना जाता है। इस दिन कोई भी नया सामान खरीदने की परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन नया सामान खरीदने से धन 13 गुना ज्यादा बढ़ता है और इसी दिन से दिवाली की शुरूआत हो जाती है।

अब ऐसे में अगर आप धनतेरस के दिन कंफ्यूजन में हैं कि आपको इस दिन क्या खरीदना है? जिसे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

धनतेरस के दिन खरीदें झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदा जाए तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।

Advertisement

धनतेरस के दिन खरीदें शंख-रूद्राक्ष

धनतेरस के दिन शंख और रूद्राक्ष खरीदने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन यह चीजें खरीदा जाए तो घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

धनतेरस के दिन तांबा

धनतेरस के दिन तांबा जरूर खरीदें। ऐसा कहा जाता है कि तांबा सूर्यदेव का कारक माना जाता है। इसे खरीदने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - सीट शेयरिंग पर नीतीश की नाराजगी की अटकलों पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, ललन सिंह बोले- सबकुछ CM की जानकारी में है लेकिन महागठबंधन...

धनतेरस के दिन खरीदें नमक और साबुत धनिया 

धनतेरस के दिन साबुत धनिया और नमक खरीदें। ऐसा कहा जाता है कि घर में नमक और धनिया लाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और दरिद्रता से छुटकारा मिल सकता है।

धनतेरस के दिन खरीदें पान का पत्ता 

धनतेरस के दिन पान का पत्ता घर लाने से धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पान का पत्ता शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है। इसे घर लाने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 October 2025 at 16:03 IST