अपडेटेड 14 October 2025 at 19:47 IST

Dhanteras 2025 Yog: धनतेरस के दिन बनने जा रहा है खास योग, इन 3 राशियों के जीवन में होगी पैसों की बारिश

Dhanteras 2025 Yog: हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार सुख-शांति और समृद्धि लेकर आता है। अब ऐसे इस दिन कई योग बनने जा रहा है, जिससे 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Dhanteras 2025 Yog
Dhanteras 2025 Yog | Image: Freepik
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Dhanteras 2025 Yog: हिंदू धर्म में धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाने की परंपरा है। वहीं इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दौरान शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने का विशेष विधान है। धनतेरस का दिन सुख-शांति और वैभव का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें, धनतेरस के दिन ब्रह्म योग और बुद्धादित्या योग बन रहा है। यह योग सुख-सौभाग्य का कारक माना जा रहा है। 

धनतेरस शनिवार के दिन पड़ रहा है इस दिन शनिदेव की विशेष कृपा बरसने वाले हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लि धनतेरस का ये शुभ योग भाग्योदय लेकर आया है?

कर्क राशि वालों के लिए राजयोग 

कर्क राशि के जातकों के के लिए बुधादित्य योग राजयोग जैसा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्ति हो सकती है। आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। अविवाहिताओं को रिश्तों का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में उन्नति मिल सकती है।

तुला राशि वालों को मिलेगा भौतिक सुख 

तुला राशि के जातकों के लिए बुधादित्या योग भौतिक सुख लेकर आया है। आपको नया घर मिल सकता है या फिर प्रापर्टी मिल सकती है। करियर में आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को लाभ होने की संभावना है। अगर आपने कहीं निवेश किया तो आपको फायदे होंगे। अपने आराध्य की पूजा रोजाना करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Heart Gemstone: महिलाओं के लिए क्यों खास है हार्ट जेमस्टोन? पहनते ही जीवन में होने लगता है प्यार का संचार, चमक जाती है किस्मत

मकर राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ 

मकर राशि के जातकों के लिए बुधादित्या योग बड़ा फायदा लेकर आया है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आप अगर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करे रहे हैं तो आपको भविष्य में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मकर राशि के जातकों के जीवन में कोई शख्स आ सकता है। जो आपके लिए बेहद लकी साबित होगा।

Advertisement

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 October 2025 at 19:47 IST