अपडेटेड 29 October 2024 at 07:59 IST
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?
Dhanteras 2024: धनतरेस के खास मौके पर अकसर लोग न केवल खरीदारी करते हैं बल्कि घर में उन चीजों को लेकर आते हैं जो शुभ हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ मानते हैं। इसी कारण मार्केट में भीड़ उमड़ती नजर आती है। लेकिन अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण कुछ ऐसी चीजें खरीद कर ले आते हैं, जिसके कारण उन्हें आगे चलकर नुकसान का सामना उठाना पड़ता है और जो अशुभ होती हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि धनतेरस (Dhanteras) वाले दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?
बता दें कि धनतेरस के दिन व्यक्ति को कभी भी लोहे के बर्तनों को नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि लोहे के बर्तन घर में नकारात्मकता ला सकते हैं। साथ ही इसके कारण शनि दोष भी लग सकता है। धनतेरस वाले दिन व्यक्ति को कभी भी तेज धारी वाली चीज जैसे चाकू, कैंची, छूरी आदि को भी नहीं खरीदना चाहिए। बता दें कि ये सब चीजें घर में कलह, कलेश का कारण बन सकती हैं। साथ ही धनहानि भी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत है।
धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए शुभ होता है?
धनतेरस के दिन व्यक्ति को लक्ष्मी गणेश की मूर्ति जरूर लेकर आनी चाहिए। कहते हैं, इससे घर में सुख शांति बनी रहती है और धन का आगमन भी होता है। इसके अलावा व्यक्ति को धनिया खरीदना चाहिए। साबुत धनिया कारोबार में उन्नति ला सकता है। धनतेरस वाले दिन कुबेर की तस्वीर भी ला सकते हैं। वहीं इस दिन झाड़ू और सोना चांदी खरीदना भी शुभ होता है। कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी बेहद ही प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में सौभाग्य, अच्छा स्वास्थ्य, आरोग्य आदि का आगमन होता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 October 2024 at 15:26 IST