अपडेटेड 29 October 2024 at 12:13 IST

Dhanteras 2024: इस शुभ मुहूर्त में करें सोना-चांदी की खरीदारी, जानें धनतेरस पूजा विधि

Dhanteras 2024: धनतेरस का पर्व भगवान धन्वन्तरि की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। जानें धनतेरस का महत्व, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

Dhanteras with Gold ETFs
Shubh Dhanteras Image | Image: Republic

Dhanteras 2024 Shopping Time: 2024 में यानि इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग न केवल बर्तन खरीदने के अलावा घर में झाड़ू, सोना-चांदी, बर्तन आदि भी खरीदकर लाते हैं। कहते हैं कि धनतेरस पर खरीदी गई चीजें व्यक्ति के जीवन में 2 गुना फायदा पहुंचाती हैं। लेकिन आज के दिन लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि किस शुभ मुहूर्त में धनतेरस की शॉपिंग करें। बता दें कि आज यानि धनतेरस के दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लग रहा है। ऐसे में इसका समापन शाम 6:34 तक होगा। पर क्या इस मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं?

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त व खरीदारी का शुभ समय क्या है। पढ़ते हैं आगे…

धनतेरस 2024: खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

यदि आप धनतेरस पर खरीदारी करना चाहते हैं तो बता दें कि आद यानि 29 अक्टूबर को कोई शुभ मुहूर्त नहीं है बल्कि 30 अक्टूबर को कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। हालांकि आप 29 अक्टूबर को खरीदारी कर सकते हैं। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में खरीदारी हो सकती है। लेकिन सोना चांदी खरीदने से किसी तरह का फायदा नहीं होगा। ऐसे में आप 30 अक्टूबर को सुबह 6:31 से 10:31 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं। 

धनतेरस पर किन वस्तुओं की खरीदारी मानी जाती है शुभ?

बता दें कि उदया तिथि में त्रिपुष्कर योग के दौरान आप झाड़ू, साबुत धनिया, सोना-चांदी, स्टील का समान, तांबे के बर्तन, पीतल आदि चीजों को खरीद सकते हैं।। ऐसे में इन चीजों की खरीदारी की जाए तो व्यक्ति को बहुत लाभ होता है। इसका अलावा 30 अक्टूबर के दिन ही इंद्र योग (सुबह 6:45 से सुबह 7:48 तक) बन रहा है। आप इस योग के दौरान भी खरीदारी कर सकते हैं।

Advertisement

जानें धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा का समय

बता दें कि धनतेरस की पूजा 30 अक्टूबर को नहीं बल्कि 29 अक्टूबर को की जाएगी। ये पूजा आप प्रदोष काल में कर सकते है। ऐसे में आप शाम 6:31 से रात 8:44 तक शुभ मुहूर्त बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - Dhanteras Ke Upay: धनतेरस की रात करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 October 2024 at 12:12 IST