अपडेटेड 29 October 2024 at 09:46 IST

Dhanteras Ke Upay: धनतेरस की रात करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत; बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024 Ke Upay: धनतेरस की रात आपको यहां बताए गए आसान उपाय जरूर करने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा घर-परिवार पर हमेशा बनी रहेगी।

Follow : Google News Icon  
Dhanteras sales 2023
धनतेरस की रात करें ये उपाय | Image: Freepik

Dhanteras  2024 Ke Upay: देशभर में आज धनतेरस का त्योहार  मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ दीपावली के पांच दिवासीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी समेत कई चीजों की खरीदारी करने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है।

धनतेरस के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन विशेष देवी-देवता की पूजा करने से उनका आशीर्वाद साालभर व्यक्ति व घर-परिवार पर बना रहता है। वहीं, इस धनतेरस के मौके पर रात के समय कुछ उपाय करने से जीवन की परेशानी और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। चलिए जानते हैं कि आपको क्या-क्या उपाय धनतेरस की रात को करने चाहिए।

धनतेरस पर जरूर करें ये आसान उपाय (Dhanteras 2024 ke upay)

जलाएं 13 दीपक

धनतेरस की रात पूजा के दौरान घर और घर के आस-पास 13 दीये जरूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन के कष्ट और बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Advertisement

धनिए के बीज के उपाय

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस पर धनिए के बीज की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। इसे आप पूजा के प्रसाद में पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती है।

Advertisement

दक्षिणावर्ती शंख का उपाय

धनतेरस की रात पूजा करने के बाद दक्षिणावर्ती शंख में जल भर लें। इसके बाद इसे पूरे घर और परिवार के सभी सदस्यों पर छिड़क दें। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही ऐसा करने से भगवान विष्णु भी आप पर कृपा बरसाते हैं।

दान-पुण्य करें

मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन दान-पुण्य करना बेहद अहम माना जाता है। अगर आप धनतेरस  के दिन या रात तक किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जरूरी चीजें दान करते हैं तो इससे आपके कष्टों का नाश होता है। लेकिन आपको इस दिन भूलकर भी सफेद कपड़े, चावल, चीनी इत्यादि का दान नहीं करना है।

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2024: भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानिए क्या खरीदना होगा शुभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 29 October 2024 at 09:46 IST