अपडेटेड 31 October 2025 at 13:09 IST
Devuthani Ekadashi 2025 Daan: देवउठनी एकादशी के दिन इन चीजों का दान करने से घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि,जानें
Devuthani Ekadashi 2025 Daan: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का विशेष विधान है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Devuthani Ekadashi 2025 Daan: हिंदू पंचांग के हिसाब से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखने का विशेष विधान है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जागते हैं। वहीं एकादशी के अगले दिन द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह करने का भी विधान है। आपको बता दें, एकादशी तिथि के दिन किए जाने वाले दान-पुण्य से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव मिलने लग जाते हैं।
अब ऐसे में देवउठनी एकादशी के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
देवउठनी एकादशी के दिन करें अन्न का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि एकादशी के दिन सच्चे मन से दान करने से जाने-अनजाने हुए पापों और दोषों का नाश होता है। अन्न दान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य मिलता है। यह दान न केवल आपके वर्तमान जीवन को सुख-समृद्धि से भरता है, बल्कि मृत्यु के बाद भी उत्तम गति प्रदान करता है। अन्न दान से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।
Advertisement
देवउठनी एकादशी के दिन करें पीले वस्त्र का दान
पीला रंग भगवान विष्णु को अति प्रिय है। उन्हें पीतांबरधारी भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है पीले वस्त्र धारण करने वाला। इसलिए, इस दिन पीले वस्त्र का दान करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीला रंग गुरु ग्रह (बृहस्पति) का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु ग्रह ज्ञान, धर्म, संतान, विवाह और सौभाग्य के कारक माने जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर पीले वस्त्र का दान करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होते हैं। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, संतान सुख प्राप्त होता है और भाग्य में वृद्धि होती है।
देवउठनी एकादशी के दिन करें सुहाग की सामग्री का दान
देवउठनी एकादशी के दिन सुहाग की सामग्री का दान करने से वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Dev Deepawali Kab Hai 2025: देव दीपावली कब मनाया जाएगा? जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा का महत्व
देवउठनी एकादशी के दिन करें दीपदान
देवउठनी एकादशी को 'देव दिवाली' भी कहा जाता है, और इसका कारण है इस दिन होने वाला दीपदान। मान्यता है कि जब श्री हरि विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं, तब समस्त देवी-देवता खुशी मनाते हुए दीपों की कतारें जलाकर उनका स्वागत करते हैं। इसलिए इस दिन दीपदान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की असीम कृपा प्राप्त होती है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 31 October 2025 at 13:09 IST