अपडेटेड 14 November 2024 at 13:39 IST

देव दीपावली पर किन देवी-देवता के दीये जलाने चाहिए?

Where diyas burn in dev Diwali: देव दिवाली के खास मौके पर कहां-कहां दीपक लगाएं जाते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Kab hai diwali
देव दीपावली पर किन देवी-देवता के दीये जलाने चाहिए? | Image: Freepik

Where diyas burn in dev Diwali: देव दिवाली के पावन मौके पर दीपदान का बेहद महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दीपों को किस जगह जलाना चाहिए और किन-किन देवी देवताओं के नाम पर जलाना चाहिए। अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दीपावली के पावन मौके पर आप किन देवी देवताओं के नाम पर दीपक जला सकते हैं और किसकी जगह पर यह दीपक जलाना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…

देव दीपावली पर किन देवी-देवता के दीये जलाएं? (Where we can put Diyes on dev diwali)

  • बता दें कि दीपावली के पावन मौके पर पहला दीपक मुख्य द्वार पर जलता है, जिससे कि घर में सकारात्मक आ सके और नकारात्मकता दूर रह सके। 
  • इस पावन दिन पर दूसरा दीपक आपके मंदिर में जलता है। जहां पर सभी देवी देवता विराजमान हैं। 
  • तीसरा दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलता है। कहते हैं कि पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी का निवास है। ऐसे में वह आपके घर में सदा निवास कर सकती हैं। 
  • चौथा दीपक नदी किनारे या कुएं के आगे जलाना चाहिए। कहते हैं कि इससे घर में बरकत और सौभाग्य बना रहता है। 
  • पांचवा दीपक आकाश के नीचे जलाना चाहिए। कहते हैं कि यह दीपक सभी देवी देवताओं को समर्पित है। 
  • दीपावली पर एक दीपक कुलदेवी या कुल देवता का भी होता है। कहते हैं कि कुलदेवी और कुल देवता वंश बेल को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। 
  • चूंकि यह कार्तिक का महीना है और देव दीपावली कार्तिक के महीने में आती है। ऐसे में एक दीपक मात्रा तुलसी के सामने ही रखा जाता है।

दीपक जलाते वक्त

व्यक्ति को दीपक जलाते वक्त एक मंत्र का जाप भी करना चाहिए, वह मंत्र इस प्रकार है-

मंत्र- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।

Advertisement

ये भी पढ़ें - देव दीपावली पर कितने दीपक जलाएं?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 November 2024 at 13:39 IST