अपडेटेड 14 November 2024 at 13:00 IST
देव दीपावली पर कितने दीपक जलाएं?
How many diyas to light on Dev Deepawali? देव दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

How many diyas burn in dev Diwali? हिंदू धर्म में सभी तिथियां बेहद विशेष और महत्वपूर्ण होती हैं। वहीं हर महीने की भी एक विशेषता होती है। हालांकि हम बात कर रहे हैं कार्तिक के महीने की। कार्तिक के महीने की पूर्णिमा को देव दीपावली कहते हैं। इस दिन यदि दीएं जलाए जाएं तो कहते हैं कि घर में की रोशनी और उन्नति दोनों बनी रहती हैं। ऐसे में व्यक्ति को देव दीपावली पर कितने दीएं जलाने चाहिए, इसके बारे में पता है। साथ ही ये जानेंगे कि किस देवी-देवता के नाम का दीपक देव दिपावली पर जलाया जाना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि देव दीपावली पर कितने दीए जलाने चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
देव दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए?
- देव दीपावली पर व्यक्ति को प्रदोष काल के वक्त दीपक जलाने चाहिए। कहते हैं कि इस वक्त दीपक का दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और घर में खुशियां आती हैं।
- बता दें कि दीपावली भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर जरूर दीये जलाना चाहिए।
- इसके बाद आप नदी किनारे जाकर एक दीपक जरूर जलाएं। अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना न भूलें।
- देव दीपावली के दिन अपने कुलदेवी, कुल देवता, जल देवता, अग्नि देवता आदि के नाम का दीपक भी जरूर जलाएं।
- कहते हैं कि इस दिन एक दीपक आकाशदीप का भी होता है। जो रात के वक्त आकाश के नीचे रखा जाता है।
- अगर आप यह जानना चाहते हैं कि देव दीपावली पर कितने दीये जलाएं तो व्यक्ति 11, 21, 51 या 108 दिए जला सकता है।
- इससे अलग 365 बत्ती का एक दीया बनाकर भी आप जरूर जलाएं। ऐसा करने से सभी दोषों से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 November 2024 at 13:00 IST