Dev Deepawali 2025: आज देव दीपावली के दिन इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीया, घर में आएंगी मां लक्ष्मी; खुशियों से भर जाएगा घर
Dev Deepawali 2025: आज देव दीपावली का दिन बेहद सौभाग्यशाली है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई ऐसी जगहें हैं, जहां दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Dev Deepawali 2025: हिंदू पंचांग के हिसाब से कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है और इसी पावन तिथि देव दीपावली का महापर्व भी मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं की रक्षा की थी, और प्रसन्न होकर सभी देवी-देवता धरती पर आकर गंगा में स्नान कर दीपांजलि अर्पित करते हैं। वाराणसी के घाटों पर इसका भव्य आयोजन होता है, लेकिन जो लोग वहां नहीं जा सकते, वे अपने घर में भी दीप जलाकर इस उत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मान्यता है कि देव दीपावली के दिन दीपदान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन, सुख-समृद्धि और खुशियों का वास होता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि दीपदान का मुहूर्त क्या है और किन जगहों पर दीए जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
आज दीप दान का शुभ मुहूर्त क्या है?
आज दीपदान के लिए प्रदोष काल का समय बेहद शुभ माना गया है।
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 5:15 बजे से शाम 7:50 बजे तक
आज मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
घर के मुख्य द्वार पर एक दीपक अवश्य जलाएं। यह दीपक घर में आने वाले सभी शुभ संकेतों और देवों के स्वागत का प्रतीक है। इसे जलाने से घर की ऊर्जा सकारात्मक बनती है।
Advertisement
तुलसी के पास जलाएं दीपक
तुलसी का पौधा घर में धन और सकारात्मकता का स्रोत माना जाता है। देव दीपावली की रात तुलसी जी के पास एक घी का दीपक जलाकर उनकी पूजा करें। यह माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का अचूक उपाय है।
रसोईघर में जलाएं दीपक
रसोई घर अन्नपूर्णा देवी का वास स्थान होता है। पानी के बर्तन या रसोई के पवित्र स्थान के पास एक दीपक जलाने से धन-धान्य की कमी दूर होती है और घर में कभी अन्न का भंडार खाली नहीं रहता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Makhana FacePack: चेहरे पर लगाएं मखाने से बने ये 4 फेस पैक, झुर्रियां और फाइन लाइन्स होंगी कम, दिखेंगी खूबसूरत
घर के मंदिर में जलाएं दीपक
अपने घर के पूजा स्थान पर भगवान शिव और माता लक्ष्मी के समक्ष एक दीप जलाएं और इस दौरान ऊं नमः शिवाय' और 'श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप अवश्य करें।
घर की ईशान कोण दिशा में जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की ईशान कोण दिशा देवताओं का स्थान माना जाता है। इस दिशा में दीप जलाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है, साथ ही यह रोगों और परेशानियों को दूर करता है।