December Vinayaka Chaturthi 2025 Kab Hai: साल की अंतिम विनायक चतुर्थी कब मनाई जाएगी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
December Vinayaka Chaturthi 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में हर महीने में विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन विशेष रूप से बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अब ऐसे में इस साल की आखिरी विनायक चतुर्थी कब है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

December Vinayaka Chaturthi 2025 Kab Hai: सनातन धर्म में सभी तिथियों का विशेष महत्व है। वहीं पंचांग के हिसाब से पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। जिसका वास स्थान पाताल लोक में भी रहता है। इस चतुर्थी तिथि को विघ्नेश्वर चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि के दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस साल की आखिरी विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
साल की आखिरी विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा?
साल की आखिरी विनायक चतुर्थी का व्रत 24 दिसंबर को रखा जाएगा। वहीं इस दिन बुधवार भी है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और सभी काम बनने लग जाते हैं।
विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
साल की आखिरी विनायक चतुर्थी के दिन भद्रा और पंचक भी लगने जा रहा है। इस दिन व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा करने से शुभता की प्राप्ति हो सकती है। आप मुहूर्त के हिसाब से पूजा-पाठ विधिवत रूप से कर सकते हैं।
- विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11:19 बजे से दोपहर 1:11 बजे तक है।
- शुभ-उत्तम मुहूर्त 11:03 बजे से लेकर दोपहर 12:21 बजे तक रहेगा।
विनायक चतुर्थी के दिन भद्रा का समय
विनायक चतुर्थी के दिन भद्रा का साया भी रहने वाला है। जो सुबह 08 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। लेकिन आप आराम से पूजा-पाठ कर सकते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - BREAKING: बुलंदशहर हाइवे गैंगरेप केस में 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा का महत्व
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है। इतमना ही नहीं, अगर किसी जातक के बार-बार काम में रुकावटें आ रही हैं तो आप बप्पा की आराधना अवश्य करें।